Exclusive: सच्ची मुहब्बत की मजेदार कहानी 'द लंचबॉक्स'
शुक्रवार को पर्दे पर इरफान खान अभिनित फिल्म द लंचबॉक्स रिलीज हुई है जिससे एक बार फिर से साबित हो गया कि वाकई में इरफान खान बेस्ट एक्टर है। इरफान खान, निमरत कौर और नवाजुद्ददीन सिद्धिकि के बेजोड़ अभिनय ने पूरी फिल्म में जान फूंक दी है।
लोग कहते हैं कि किसी का दिल जीतना हो तो उसे अच्छा-अच्छा खाना खिलाओ.. बस इसी सिद्धांत ने एक बेहद ही खूबसूरत कहानी का रूप ले लिया है जिसके लिए निर्देशक रितेश बत्रा की जितनी तारीफ की जाये कम है और लीक से हटकर फिल्म बनाने वाले अनुराग कश्यप को भी एक साफ-सुथरी फिल्म के लिए बहुत सारी बधाईयां।
अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि उन लोगों का है जिन्होंने पैसे खर्च करके कल सिनेमाहॉल में फिल्म द लंचबॉक्स देखी है।फिल्म देखकर सिनेमाहॉल से निकले कुछ लोगों ने वनइंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि इरफान खान बेस्ट एक्टर है। फिल्म के लिए उन्हें तो ऑस्कर मिलना चाहिए। शोर-शराबे से दूर केवल एक दिल के इजहार की सच्ची कहानी है द लंच बॉक्स। फिल्म सुपरहिट है।
गौरतलब है कि फिल्म द लंचबॉक्स में इरफान खान, निरमत कौर और ननाजुद्दीन सिद्धिकि ने लीड रोल किया है। फिल्म के निर्देशक रितेश बत्रा और निर्माता अनुराग कश्यप,गुनीत मोंगा, कऱण जौहर और अरूण रंगाचारी है। फिलहाल फिल्म दर्शकों और समीक्षकों को पसंद आ रही है देखते हैं फिल्म बॉक्सऑफिस पर कैसा बिजनेस करती है।
आगे की खबर स्लाइड में..


Click it and Unblock the Notifications











