रिलीज होते ही 'द लॉयन किंग' हिंदी हो गई ऑनलाइन LEAK- धड़ाधड़ हो रही है डाउनलोड
'द लॉयन किंग' इस शुक्रवार भारत में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को बेहतरीन प्रतिक्रिया भी मिल रही है। लेकिन बता दें, रिलीज होते ही फिल्म ऑनलाइन पाइरेसी का शिकार भी बन चुकी है। तमिलरॉकर्स समेत कई पाइरेटेड वेबसाइट्स पर द लॉयन किंग एचडी में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो चुकी है। बता दें, फिल्म के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान (मुस्तफा) और आर्यन खान (सिंबा) ने आवाज दी है। भारत में फिल्म हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। लेकिन अफसोस रिलीज के कुछ ही घंटों में फिल्म ऑनलाइन लीक हो चुकी है।

खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ आर्यन खान ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है, वह भी अपने पिता शाहरुख खान के साथ। लिहाजा, फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह था। वहीं, मुस्तफा और सिंबा की कहानी को बड़े पर्दे पर भला कौन नहीं देखना चाहेगा। यह एक तरह से बचपन की यादों को ताज़ा करने जैसा है।


Click it and Unblock the Notifications











