25 साल की एक्ट्रेस को 10 साल बड़े BF ने दी निर्मम मौत, चाकू से गोद गोदकर मार डाला
ब्रॉडवे थिएटर में काम कर चुकी अभिनेत्री इमानी डिया स्मिथ की 25 साल की उम्र में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इमानी को स्टेज शो 'द लायन किंग' में यंग नाला के किरदार के लिए जाना जाता था। यह घटना रविवार, 21 दिसंबर को न्यू जर्सी में उनके घर पर हुई।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 9:18 बजे 911 पर एक इमरजेंसी कॉल आई थी। जब पुलिस उनके घर पहुंची तो इमानी चाकू के गंभीर घावों के साथ मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
इस मामले में पुलिस ने इमानी के 35 वर्षीय बॉयफ्रेंड जॉर्डन डी. जैक्सन-स्मॉल को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे, इसलिए यह हमला किसी अनजान व्यक्ति द्वारा नहीं किया गया। आरोपी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं और मामले की जांच जारी है।
इमानी की मौत के बाद उनके परिवार ने GoFundMe पर एक फंडरेजर शुरू किया है। 25 दिसंबर तक इसमें 50,000 डॉलर से ज्यादा की रकम जमा हो चुकी है। उनकी चाची ने बताया कि इमानी अपने पीछे एक 3 साल के बेटे, माता-पिता, भाई-बहन और अपने चाहने वालों को छोड़ गई हैं। वह बहुत खुशमिजाज और टैलेंटेड थीं।
परिवार ने कहा है कि इस पैसे का इस्तेमाल अंतिम संस्कार, कानूनी खर्चों, घर की सफाई, परिवार की मदद और इमानी के पालतू कुत्ते की देखभाल के लिए किया जाएगा। इमानी की मां हॉलीवुड फिल्मों में हेयरड्रेसर के तौर पर काम करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications














