..................... 'The Legend of Bhagat Singh' completes 20 years, Ajay Devgan did such an emotional post! 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' ने पूरे किए 20 साल, अजय देवगन ने किया ऐसा इमोशनल पोस्ट! - Hindi Filmibeat

'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' ने पूरे किए 20 साल, अजय देवगन ने किया ऐसा इमोशनल पोस्ट!

अजय देवगन इस वक्त अपनी फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह को लेकर चर्चा में हैं और इसका कारण है कि, फिल्म के 20 साल पूरे हुए हैँ। अजय देवगन के फैंस सोशल मीडिया पर उनको मुबारकबाद दे रहे हैं और इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। अजय देवगन ने भी इस मौके पर एक पोस्ट किया है। भगत सिंह की भूमिका में अजय को देखना शानदार था और उन्होने काफी दमदार अभिनय किया था।

फिल्म ने क्रांतिकारी भगत सिंह के जीवन को क्रॉनिक किया क्योंकि उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और राष्ट्र के सम्मान में अपना जीवन बलिदान कर दिया। सुपरस्टार अजय देवगन ने लिखा, "20 साल बाद भी,

ajay devgn, अजय देवगन

#TheLegendOfBhagatSingh एक ऐसी फिल्म बनी हुई है, जिसके साथ जुड़ने पर मुझे गर्व है। इसमें जो भावना है वह मेरे लिए और हर भारतीय के लिए हमेशा के लिए है। इस यादगार फिल्म का एक छोटा सा हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं। जय हिन्द।" अजय देवगन का ये ट्वीट काफी पसंद किया जा रहा है।

उन्होने इसके साथ एक तस्वीर भी साझा थी जिसमें वो भगत सिंह के गेटअप में नजर आ रहे हैं। अजय को आखिरी बार अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह के साथ रनवे 34 में देखा गया था, जिसे उन्होंने निर्देशित और निर्मित भी किया था।

वह अगली बार मैदान में नजर आएंगे। उनके पास दृश्यम 2 और थैंक गॉड भी पाइपलाइन में हैं। अजय देवगन लगातार अपने कई शानदार प्रोजेक्ट्स को बिजी हैं। उनके फैंस फिल्मों को काफी प्यार देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X