अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' की लीड एक्ट्रेस FINAL.करण जौहर ने किया कंफर्म
Recommended Video

कुछ दिनों पहले ही अक्षय कुमार का केसरी का लुक आया था और अब आज करण जौहर फिल्म की लीड एक्ट्रेस का नाम भी कंफर्म कर दिया।जी हां केसरी की लीड एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि परिणीति चोपड़ा होंगी। इस बात की आधिकारिक घोषणा खुद करण जौहर ने की है।
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बन रही इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया जा चुका है। और कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार यहां जबरदस्त दिख रहे हैं। बता दें, फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। करण जौहर ने ट्वीट किया कि "केसरी की लीड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा होंगी।"
परिणीति चोपड़ा के लिए खासकर ये काफी बड़ी उपलब्धी है। लगातार कई फ्लॉप फिल्मों के बाद गोलमाल से उनका करियर पटरी पर आता दिख रहा है। अजय देवगन के बाद अक्षय कुमार उनकी अगली फिल्म होगी। जाहिर है ये परिणीति चोपड़ा के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है।


Click it and Unblock the Notifications