The Kerala Story पर उठ रहें सवालों पर विपुल शाह और सुदीप्तो सेन ने सबूत समेत दिया जवाब, देखें वीडियो

The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' शुरू से ही सुर्खियों में रही है। हालांकि जहां इस फिल्म को फैन्स और देश के लोगों ने पसंद किया, वहीं कुछ ऐसे लोग भी सामने आए जिन्होंने फिल्म को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोग फिल्म को अभी भी टारगेट कर रहे हैं।
अब इन लोगों को जवाब देते हुए फिल्म के मेकर्स ने एक वीडियो के साथ अपनी बातें सामने रखी हैं। टीजर में दिखाए गए नबंर्स पर जो दावे किए जा रहे थे उसको झूठा साबित करते हुए मेकर्स ने इस बात के कई संकेत दिए कि केरल में 32,000 से अधिक कन्वर्जन हुए हैं और यह कि एक वेल-ऑर्गेनाइज्ड तरीके से कुछ लोग महिलाओं का ब्रेनवॉश करने और उन्हें आईएसआईएस के रैंक में शामिल करने के लिए काम कर रहे हैं।
अपने फैक्ट्स को साबित करते हुए मेकर्स ने कहा, 24 जुलाई, 2010 को, जिसे भारतीय संविधान के लिए सबसे अहम दिन माना जाता है, केरल के मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने 27 मिनट लंबी स्पीच दी और कहा कि आने वाले 20 सालों में केरल पूरी तरह से एक इस्लामिक राज्य बन जाएगा।
मेकर्स ने कहा कि केरल के हालिया मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी वीएस अच्युतानंदन द्वारा किए गए कमेंट का पूरे दिल से सपोर्ट किया।
एक और अहम डेट को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने आगे कहा, 25 जून 2012 को केरल विधान सभा के अंदर केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने एक सवाल का जवाब दिया और आधिकारिक तौर पर माना कि पूरे भारत में, खासकर के केरल में बड़ी संख्या में कन्वर्जन हो रहें है।
क्रिएटिव डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने टीजर में नंबर को 32000 से 3 करने के दावों पर बात करते हुए कहा, "हमारे सिस्टम को किसी ने पांच मिनट के लिए हैक किया था और उस दौरान हैकर ने नंबर को 32000 से 3 में बदल दिया। संयोग से, जिस समय यह हैकिंग की घटना हुई उसी समय बड़ी संख्या में लोगों ने टीज़र देखा और साइबर बुलीज के एक ग्रुप ने इसका स्क्रीनशॉट लिया और सोशल मीडिया पर हमें ट्रोल करना और नीचा दिखाना शुरू कर दिया, लेकिन जब हमने 3 से 32000 की संख्या को सही किया तो इसके बारे में किसी ने भी बात नहीं की।


Click it and Unblock the Notifications











