The Kerala Story: विवादों के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिली 'द केरल स्टोरी' की टीम, सामने आई तस्वीरें

The Kerala Story: बॉक्सऑफिस पर इस वक्त अपने जादू चलाने वाली अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी इस वक्त लगातार विवादों में बनी हुई हैं। फिल्म की टीम नए नए लोगों से मुलाकात कर रही हैं इस बीच द केरल स्टोरी की टीम ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है।
गुरुवार को द केरल स्टोरी फिल्म के निर्माता विपुल शाह, अभिनेत्री अदा शर्मा समेत पूरी टीम ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुंबई में मुलाकात की।
सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें गडकरी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की गई हैं। केंद्रीय मंत्री के ट्विटर हैंडल से दो तस्वीरें साझा की गई हैं।
The cast of the film 'The Kerala Story' met Union Minister Shri @nitin_gadkari Ji in Mumbai today. The film's producers, Shri @VipulAlShah, Shri @Aashin_A_Shah, and actresses @adah_sharma, @iyogitabihani, and @soniabalani9 were also present. pic.twitter.com/zz7QH5BmlN
— Office Of Nitin Gadkari (@OfficeOfNG) May 25, 2023
पहली तस्वीर में 'द केरल स्टोरी' की पूरी टीम नितिन गडकरी के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाती नजर आ रही है। वहीं, दूसरी तस्वीर में केंद्रीय मंत्री सभी के साथ गहन चर्चा करते नजर आ रहे हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है, 'फिल्म 'द केरल स्टोरी' की पूरी स्टारकास्ट से मुलाकात।' सोशल मीडिया पर फैंस और यूर्जस लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
गौरतलब है कि, तस्वीरों में विपुल शाह और अदा के अलावा आशिन शाह, योगिता बिहानी और सोनिया बलानी आदि को भी देखा जा सकता है। यह फिल्म पांच मई को रिलीज हुई थी और लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है।
बैसे इस फिल्म को लेकर विवाद की बात करें तो विवाद तो लगातार जारी है, एक तरफ यह फिल्म खूब पसंद की जा रही है तो दूसरी तरफ अपनी रिलीज से पहले से ही यह विवादों में भी घिरी हुई है। फिल्म को लेकर विवाद तब शुरू हुआ, जब इसके ट्रेलर सामने आया था। फिल्म को लेकर विवाद इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि किसी राज्य में फिल्म बैन कर दी गई तो किसी किसी राज्य में रिलीज हुई, परंतु इस फिल्म को लेकर हर तरफ हलचल देखने को मिली।


Click it and Unblock the Notifications











