The Kerala Story: फिल्म की टीम ने की योगी आदित्यनाथ से खास मुलाकात, मेकर्स को मिला मुख्यमंत्री की सपोर्ट

The Kerala Story: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी फिल्म को सपोर्ट मिल जाता है किसी का, तो भी फिल्म को बैन कर देता है कोई। इसी सबके बीच में उत्तर प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। वहीं, फिल्म की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की है। योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर तस्वीरें जारी कर इस बात की जानकारी दी है।
द केरल स्टोरी का सपोर्ट करने वाले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है, 'आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर द केरल स्टोरी फिल्म की टीम के साथ शिष्टाचार भेंट हुई।'
योगी आदित्यनाथ से फिल्म की टीम ने जो मुलाकात की उसकी फोटो सामने आ गई है, फोटो में फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन, फिल्म एक्ट्रेस अदा शर्मा और 2 अन्य लोगों को देखा जा सकता है।
बैसे योगी शुरुआत से ही द करेल स्टोरी का सपोर्ट कर रहे हैं। इसके पहले योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी थी कि फिल्म द केरल स्टोरी को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है।
गौरतलब है कि, द केरल स्टोरी को लेकर पूरे देश में इस समय काफी विवाद छिड़ा हुआ है। दरअसल फिल्म की कहानी चर्चा का विषय है और इसे लेकर काफी विवाद भी है।
बता दे यह फिल्म हिंदू मुस्लिम मुद्दे को सामने रखती है इसीलिए इस पर इतना विवाद हो रहा है। फिल्म में अदा शर्मा के अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है। फिल्म ने 5 दिनों में ₹50 करोड़ से ज्यादा का व्यापार कर लिया है।
बढ़ते विवाद के बीच खबर आई है कि फिल्म से जुड़े कई क्रू मेंबर को जान से मारने की धमकी मिल रही है। परंतु देश में जो लोग फिल्म का सपोर्ट कर रहे हैं वह फिल्म की टीम और मेकर्स की सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच फिल्म के कलाकार निश्चिंत होकर फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं और उन्हें अपेक्षा है कि यह जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी। फिल्म को बंगाल, तमिलनाडु और केरल में बैन किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications












