The Kerala Story की एक्ट्रेस अदा शर्मा की हो गई थी ऐसी हालत, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप?

द केरल स्टोरी की रिलीज के बाद चर्चा में आईं अदा शर्मा इस वक्त पहचान की मोहताज नहीं हैं और लोग उनको काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि अब जो उनकी तस्वीर सामने आई है वो काफी हैरान करने वाली है और लोग इसपर कई सारे सवाल पूछ रहे हैं।
Recommended Video
दरअसल अदा शर्मा की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो घायल अवस्था में दिख रहीं हैं। उनके चेहरे से खून निकल रहा है। अगर आप भी इसको देखकर चौंक गए हैं तो रुक जाइए, ये असली खून नहीं है बल्कि मेकअप है।
क्या है सच्चाई?
द केरल स्टोरी की शूटिंग के दौरान ली गई इस तस्वीर को अदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होने इसके साथ लिखा, ''#TheKeralaStory से सनकिस्ड, आफ्टर और बिफोर ऐसे फटे फटे होठों का राज... माइनस 16 डिग्री में 40 घंटे तक डिहाइड्रेट करें।
पी.एस. गद्दे को गिरने का अभ्यास करने के लिए रखा गया था ... लेकिन हमने इसका इस्तेमाल नहीं किया #घुटनों और छिला हुआ कोहनी लेकिन उफ्फ यह सब इसके लायक है, आखिरी तस्वीर बालों में मुट्ठी भर नारियल का तेल, सुरक्षा पिन और तंग चोटी है।'' अदा शर्मा की इस तस्वीर के सामने आते ही लोग कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं।
हालांकि अदा शर्मा ने किसी भी यूजर के कमेंट का कोई जवाब नहीं दिया है। बता दें कि ये फिल्म रिलीज होने के बाद से ही विवादों का हिस्सा रही है और लोगों का कहना था कि ये एजेंडा फिल्म है और सच्चाई से कोसों दूर है। कोर्ट ने भी काल्पनिक नोट के साथ फिल्म को चलाने की बात कही थी। लेकिन विवादों के बीच इस फिल्म ने दमदार कमाई की है और इस वक्त लोगों की जुबान पर इस फिल्म का नाम चढ़ा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications