किसी धर्म को टार्गेट करती है The Kerala Story? निर्माता विपुल शाह का दो टूक जवाब- 'शोले और सिंघम में तो..'

Producer Vipul Shah on The Kerala Story: फिल्म 'द केरल स्टोरी' भले ही बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचा रही है, लेकिन फिल्म रिलीज के साथ ही लगातार विवादों से घिरी हुई है। जहां कुछ लोगों को फिल्म बेहद पसंद आई है, वहीं कई वर्ग का कहना है कि फिल्म मुस्लिम धर्म को टार्गेट करती है और एक प्रोपेगेंडा के तहत बनाई गई है।
फिल्म को कई जगहों पर बैन भी कर दिया गया। लिहाजा, अब निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि फिल्म किसी भी एक विशेष धर्म को टार्गेट नहीं करती है, बल्कि यह आतंकवाद के खिलाफ है।
शोले का विलेन हिंदू था
क्या 'द केरल स्टोरी' मुस्लिम- विरोधी फिल्म है? इस बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर ने कहा, "एक सिंपल सी बात है कि.. किसी भी फिल्म का जो विलेन होता है, वो किसी न किसी धर्म का तो होता ही है। लोग उसका मजहब देखकर उसकी बुराई नहीं करते हैं। शोले का विलेन गब्बर सिंह तो हिंदू था तो क्या रमेश सिप्पी साहब हिंदू समाज के खिलाफ थे?"
सिंघम का विलेन तो पुजारी था, क्या वो हिंदू विरोधी फिल्म थी
उन्होंने आगे कहा, "सिंघम रिटर्न्स (2014) में खलनायक एक पुजारी था। क्या इसका मतलब यह है कि निर्माता हिंदू संतों और हिंदू समुदाय को खलनायक बनाने की कोशिश कर रहे थे? नहीं ना.. क्योंकि वो सिर्फ एक कैरेक्टर था। उसी तरह हमारी फिल्म में विलेन आतंकवादी हैं।"
हमारी फिल्म आतंकवाद के खिलाफ है
विपुल शाह ने फिल्म का विरोध करने वालों को कहा, "जब आपने शोले और सिंघम रिटर्न्स की रिलीज के दौरान सवाल नहीं उठाए थे तो अब क्यों? हम यह क्यों नहीं कह सकते कि यह फिल्म आतंकवाद के खिलाफ है...इसकी सराहना करते हैं? इसके बजाय, हम यह संकेत देने की कोशिश कर रहे हैं कि 'ये फिल्म तो किसी तरफ इशारा कर रही है।"


Click it and Unblock the Notifications












