Beyond the kerala Story की रिलीज डेट फाइनली लॉक! इस दिन सिनेमाघरों में मचाएगी तहलका

Beyond the kerala Story: बॉलीवुड में इन दिनों एक से एक बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। बता दें कि 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर का एक महीने बाद भी छप्परफाड़ कलेक्शन देखने को मिल रहा है। वहीं धुरंधर के अलावा इक्कीस भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। वहीं नए साल के शुरु होते ही कई नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डंका बजाने वाली हैं। हाल ही में द केरल स्टोरी के मेकर्स ने फैन्स को सरप्राइज दिया है और 'Beyond the kerala Story' के मोशन पोस्टर के साथ रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

Beyond the kerala Story

द केरल स्टोरी के 300 करोड़ कमाने के बाद रिलीज होगा पार्ट 2

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' जिसका आधिकारिक टाइटल बियॉन्ड द केरल स्टोरी रखा गया है। बता दें कि फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। इसीलिए इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल छू लिया था। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट साल 2023 में आया था। फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई थी कि फिल्म की कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ के पार चला गया था। इस फिल्म की कहानी ने लोगों के रूह को झकझोर कर रख दिया था। इसी वजह से इस फिल्म को बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। वहीं अब इसी कहानी को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लाने जा रहे हैं।


मेकर्स ने जारी किया मोशन पोस्टर

मेकर्स ने फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- 'उन्होंने कहा यह सिर्फ एक कहानी है। उन्होंने इसे चुप कराने की कोशिश की। उन्होंने इसे बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई रुकी नहीं क्योंकि कुछ कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं। इस बार कहानी और गहराई तक जाती है। इस बार दर्द और भी ज़्यादा है।'

कब रिलीज हो रही है फिल्म

फिल्म के रिलीज डेट के बारे में बताएं तो ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है। सिनेमाघरों में रिलीज होकर यह फिल्म एक बार फिर इतिहास रच देगी।

More from Filmibeat

Read more about: the kerala story
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X