OTT पर आकर The Kerala Story ने मचाया धमाल, बना दिया ये धांसू रिकॉर्ड

The Kerala Story On OTT: सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित 'द केरल स्टोरी' 5 मई, 2023 को रिलीज हुई। अब रिलीज के महीनों बाद, अदा शर्मा स्टारर फिल्म ने आखिरकार ओटीटी पर जगह बना ली है। सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, 'द केरल स्टोरी' एक बड़े विवाद में फंस गई थी। लेकिन OTT पर यही फिल्म कमाल कर रही है।
यह फिल्म केरल की एक महिला का ब्रेनवॉश कर उसे ISIS में शामिल होने के लिए मजबूर करने के बारे में है। मेकर्स ने दावा किया कि केरल से लगभग 32000 महिलाओं को इस्लाम में परिवर्तित किया गया और सीरिया ले जाया गया। इस संख्या पर एक बड़ी प्रतिक्रिया हुई क्योंकि मेकर्स ने दावा किया था कि यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यहां तक कि शशि थरूर ने भी फिल्म और उसके विवाद पर कमेंट किया ता।
हालांकि, विरोध के बावजूद, 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इसने लगभग 303 करोड़ रुपये की कमाई की। अब जब यह ओटीटी पर आ गई है तो वहां भी खूब धूम मचा रहा है। 'द केरल स्टोरी' ने एक नया मुकाम हासिल किया है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के अनुसार, 'द केरल स्टोरी' ओटीटी पर धमाल मचा रही है। लॉन्च वीकेंड के अंदर इसने लगभग 150 मिलियन से ज्यादा व्यूवरशिप मिनट मिले हैं। 'द केरल स्टोरी' और इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर काफी चर्चा हुई और इसका असर दर्शकों पर देखने को मिला है। 'द केरल स्टोरी' 16 फरवरी को ओटीटी पर जी5 पर रिलीज़ हुई और संख्याओं को देखते हुए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अदा शर्मा और टीम के पास अब जश्न मनाने के सभी कारण हैं।
द केरल स्टोरी की सफलता के बाद अदा शर्मा अगली बार 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' में नजर आएंगी। कथित तौर पर यह छत्तीसगढ़ के नक्सलियों पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 1910 में भड़के बस्तर विद्रोह की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह 15 मार्च 2024 को रिलीज होने जा रही है। इसका निर्देशन भी सुदीप्तो सेन ने किया है और विपुल अमृतलाल शाह ने इसे प्रोड्यूस किया है।


Click it and Unblock the Notifications











