..................... 'द केरल स्टोरी लगाई तो बम से उड़ाएंगे थिएटर'- स्क्रीनिंग को लेकर ISIS का धमकी भरा पत्र मिला? The Kerala Story- ISIS bomb threats to the theatre when Movie was screened - Hindi Filmibeat

'द केरल स्टोरी लगाई तो बम से उड़ाएंगे थिएटर'- स्क्रीनिंग को लेकर ISIS का धमकी भरा पत्र मिला?

the kerala story

'द केरल स्टोरी' इस वक्त काफी चर्चा में हैं और अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से इस फिल्म ने काफी नाम कर लिया है और लोग इसको देखना चाहते हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने दखल देते हुए ये भी क्लियर कर दिया है कि इसकी कहानी काल्पनिक है।

इसके अलावा आतंकवाद और धर्म परिवर्तन पर बनी इस फिल्म ने कमाई जारी रखी है और कई रिकॉर्ड तोड़ने के साथ साथ दर्शकों के दिल भी जीते हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो हिला देने वाली है क्योंकि फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर धमकी मिली है।

जी हां, मॉरीशस की एक थिएटर फ्रेंचाइजी ने उन्हें एक अटैचमेंट भेजा जिसमें द केरला स्टोरी फिल्म के चलते थिएटर में बम लगाए जाने की धमकी थी। जी हां, इसको लेकर खबर है कि आईएसआईएस ने ये धमकी दी है और कहा कि फिल्म अगर चलेगी तो थिएटर में बम लगा दिया जाएगा।

इस लेटर की बात करें तो इसमें लिखा था, "सर / मैडम, मैकिन कल नष्ट हो जाएगा क्योंकि हम आपके खूनी सिनेमा में कुछ बम लगा रहे हैं, आप सिनेमा देखना चाहते हैं, ठीक है कल आप एक बहुत अच्छा सिनेमा देखेंगे। हमारे शब्दों को चिह्नित करें, कल शुक्रवार। मैकिन में द केरला स्टोरी के लिए प्लांटिंग बॉम्ब"।

इसके बाद खबर को लेकर काफी चर्चा है और इस थिएटर के लोग डरे हुए हैं। इस धमकी के बाद द केरल स्टोरी को लेकर चर्चाए और बढ़ गई हैं और लोगों का प्यार इस फिल्म को मिल रहा है। इस फिल्म की बात करें तो ये फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है और देखना ये है कि मॉरिशस में धमकी के बाद इस फिल्म को लेकर क्या हाल रहता है।

Read more about: the kerala story
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X