The Kerala Story: हिंदू एकता यात्रा में जाते हुए अदा शर्मा और सुदीप्तो सेन का एक्सीडेंट, जानें हेल्थ अपडेट

the-kerala-story-director-sudipto-sen-actress-adah-sharma-met-with-road-accident-know-health-update

Adah Sharma Sudipto Sen Accident: 'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा और फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन रविवार को एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो द केरल स्टोरी की टीम को तेलंगाना के करीमनगर में हिंदू एकता यात्रा में शामिल होना था, लेकिन इस दुर्घटना के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

घटना के तुरंत बाद ही अदा शर्मा और सुदीप्तो सेन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहीं, अब अदा ने अपने और निर्देशक के बारे में खुद एक महत्वपूर्ण हेल्थ अपडेट थेयर किया है। एक्ट्रेस ने फैंस को आश्वासन दी है कि पूरी टीम ठीक है, और कोई बड़ी बात नहीं है।

अदा ने दिया हेल्थ अपडेट

अदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा- "मैं ठीक हूं दोस्तों। हमारे दुर्घटना के बारे में चल रही खबरों के कारण बहुत सारे मैसेजेस मिल रहे हैं। पूरी टीम, हम सब ठीक हैं, कुछ भी गंभीर नहीं है, कुछ भी बड़ा नहीं है.. लेकिन फिक्र के लिए धन्यवाद।"

Recommended Video

Adah Sharma Accident: The Kerala Story की Actress हुईं रोड एक्सीडेंट का शिकार, जानिए कैसी है हालत!

हिंदू एकता यात्रा में होना था शामिल

वहीं, इससे पहले सुदीप्तो सेन ने शेयर किया था, "आज हम एक युवा सभा में अपनी फिल्म के बारे में बात करने के लिए करीमनगर जाने वाले थे। दुर्भाग्य से हम कुछ आपातकालीन स्वास्थ्य समस्या के कारण यात्रा में नहीं कर सके। करीमनगर के लोगों से दिल से माफी। हमने यह फिल्म इसलिए बनाई है क्योंकि हमारी बेटियों को बचाएं। कृपया हमारा समर्थन करते रहें #HinduEkthaYatra।"

इसके बाद उन्होंने भी हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा- "हमारे स्वास्थ्य के बारे में आपकी फिक्र के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हम आपके कॉल और मैसेजेज से अभिभूत हैं। बस आपको बताना चाहता था - हम अब बिल्कुल ठीक हैं। टीम अपने प्रचार कार्यक्रमों को फिर से शुरू करेगी। कृप्या हमारा समर्थन करना जारी रखें।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X