..................... The Kerala Story controversy row: एआर रहमान ने शेयर किया मस्जिद में हिंदू जोड़े की शादी का वीडियो | The Kerala Story controversy row: AR Rahman shares video of Hindu couple tying the knot in mosque - Hindi Filmibeat

The Kerala Story controversy row: एआर रहमान ने शेयर किया मस्जिद में हिंदू जोड़े की शादी का वीडियो

the-kerala-story-controversy-row-ar-rahman-shares-video-of-hindu-couple-tying-the-knot-in-mosque

The Kerala Story controversy row: अदा शर्मा स्टारर विपुल अमृतलाल शाह की हालिया रिलीज फिल्म 'द केरल स्टोरी' अपने कंटेंट को लेकर विवादों से घिरी है। इसे सांप्रदायिक सौहार्द के लिए खतरनाक बताया जा रहा है। वहीं, कुछ मान रहे हैं कि ये सिर्फ सच्चाई बयां कर रही है।

इन विवादों के बीच संगीतकार एआर रहमान ने एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रहमान ने एक वीडियो री-ट्वीट किया है, जिसमें एक हिंदू जोड़ा मस्जिद में शादी करते दिख रहा है। इसे साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "शानदार, इंसानियत के लिए प्यार बिना किसी शर्त होना चाहिए।"

हालांकि यह वीडियो पुरानी है, लेकिन 'द केरल स्टोरी' विवाद के साथ एक बार फिर उभरकर सामने आ गई है। जहां कुछ फैंस ने रहमान को इस तरह की विवादों से दूर रहने की सलाह दी है। वहीं, कुछ यूजर ने उनकी तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा- "धन्यवाद एआर रहमान, कुछ लोग अपने प्रोपेगैंडा से केरल की छवि खराब कर रहे हैं। लोग एक बार केरल आ गए तो उन्हें पता चल जाएगा कि असल में हम कैसे हैं।"

बता दें, ये वीडियो साल 2020 की है। मस्जिद में शादी कर रहे इस कपल का नाम अंजू और शरत है। इनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी, जिसके बाद उन्होंने मस्जिद कमेटी ने इनकी मदद की। कमेटी ने इस शादी के लिए पूरी तैयारी की और हिंदू रीति रिवाज के साथ ये शादी संपन्न हुई थी।

वहीं, 'द केरल स्टोरी' फिल्म की बात करें तो, सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए लड़कियों का ब्रेनवाश किया जाता है। विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म गंभीर मुद्दे पर बनी है, जिसे जानना बेहद जरूरी है, लेकिन कहानी को इस तरह से प्रस्तुत किया गया है कि यह आपको विचलित करता है। फिल्म में हिंसा इस स्तर तक दिखाया गया है कि वो कहानी के प्रभाव को कम कर देता है और कहीं ना कहीं गैर- जिम्मेदार प्रतीत होता है।

Read more about: ar rahman the kerala story
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X