'द केरल स्टोरी' की ब्लॉकबस्टर जोड़ी ने ईद 2024 किया लॉक, फर्स्ट लुक के साथ नई फिल्म का ऐलान

Vipul Shah- Sudipto Sen's new film Bastar: निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशक सुदीप्तो सेन ने इस साल अपनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' के साथ इतिहास रच दिया। बॉक्स ऑफिस 256 करोड़ की ब्लॉकबस्टर कमाई के साथ ये फिल्म महीनों तक चर्चा में बनी रही।
'द केरल स्टोरी' की ये सुपरहिट डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जोड़ी अब एक बार फिर से साथ आ रही है एक नई फिल्म के साथ। जिसका टाइटल है- बस्तर। निर्माताओं ने एक अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ अपने दूसरे प्रोजेक्ट की घोषणा की है।
एक छिपी सच्चाई सामने लाएगी फिल्म
हालांकि फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी सामने नही आई है, लेकिन बता दें कि ये फिल्म भी सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। फिल्म के पोस्टर पर लिखा है, "एक छिपा हुआ सच जो देश में तूफान लेकर आएगा।" साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। ये फिल्म 5 अप्रैल 2024.. यानि ईद 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
बस्तर का प्रोडक्शन लास्ट मॉन्क मीडिया के सहयोग से सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।
बता दें, 'द केरल स्टोरी' अपने कंटेंट को लेकर काफी विवादों में रही थी। फिल्म को कई जगह बैन भी कर दिया गया था। एक वर्ग का कहना है कि फिल्म मुस्लिम धर्म को टार्गेट करती है और एक प्रोपेगेंडा के तहत बनाई गई है। दरअसल, फिल्म में दावा किया गया था कि केरल की 32,000 महिलाओं को धर्मांतरण से गुजरना पड़ा और उन्हें जबरदस्ती आतंकवादी समूह आईएसआईएस में शामिल कर दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications












