The Kerala Story Box Office: वर्ल्डवाइड कलेक्शन में अक्षय कुमार- रजनीकांत की फिल्म से आगे निकली द केरल स्टोरी

The Kerala Story surpasses the lifetime of Rajinikanth and Akshay Kumar’s 2.0 (hindi), worldwide collection

The Kerala Story Box Office: विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने सिनेमाघरों में 25 दिनों का वक्त गुजार लिया है और फिल्म अभी भी मजबूती के साथ टिकी हुई है। 100 करोड़ और 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद, फिल्म अब 300 करोड़ क्लब की ओर दौड़ रही है।

25 दिनों में 'द केरल स्टोरी' ने भारत में 226.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। लिहाजा, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 267.64 करोड़ के लगभग है। वहीं, ओवरसीज में फिल्म ने अब तक 12 करोड़ की कमाई कर ली है। कुल मिलाकर, फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन 279.64 करोड़ तक हो चुका है।

अक्षय कुमार- रजनीकांत की फिल्म को पछाड़ा

इसी के साथ, अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म ने अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 (हिंदी) के लाइफटाइम कलेक्शन को बड़ी आसानी पार कर लिया है। 2.0 ने दुनिया भर में कुल 275 करोड़ का कलेक्शन किया था। खास बात है कि फिलहाल 'द केरल स्टोरी' को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने के लिए कोई बड़ी फिल्म नहीं है। 16 जून को आदिपुरुष की रिलीज तक यह आराम से कमाई कर सकती है। लिहाजा, फिल्म ने 300 करोड़ क्लब तक पहुंचने की भी उम्मीद है।

2.0 के बाद, द केरल स्टोरी कुछ दिनों में अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल (287.18 करोड़) को भी पार कर सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म का सफर कहां तक पहुंचता है।

विवादित रही है फिल्म

द केरल स्टोरी कथित तौर पर तीन महिलाओं की सच्ची कहानी पर केंद्रित है, जिन्हें जबरन इस्लाम में परिवर्तित कर दिया जाता है और आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था। फिल्म अपने रिलीज के साथ ही काफी विवादित रही है और कई राज्यों में बैन भी हो चुकी है।

Read more about: the kerala story box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X