Bollywood Live Highlights: आदिपुरुष ट्रेलर पर फैंस रिएक्शन, पश्चिम बंगाल में बैन हुई द केरल स्टोरी

the-kerala-story-ban-in-west-bengal-fans-reaction-on-adipurush-trailer-entertainment-live-updates

Bollywood Live Updates: मनोरंजन जगत में इन दिनों काफी हलचल है। कुछ फिल्मों को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है, तो कुछ की रिलीज को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। बॉलीवुड से कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं।

बता दें, आज बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज किया जा रहा है। लेकिन ट्रेलर लॉन्च के एक दिन पहले ही हैदराबाद में इस फिल्म के ट्रेलर को खास तौर पर फैंस को दिखाया गया जिसके बाद लोगों ने जोरोशोरों से फिल्म का जश्न मानना शुरू कर दिया।

वहीं, द केरल स्टोरी लगातार विवादों से घिरी हुई है। कई राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग हो रही है, तो कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया है।

शोबिज की दुनिया के सभी अपडेट के लिए स्पेस चेक करते रहें।

LIVE Feed
  • May 9, 2023 8:51 PM

    Manisha Koirala: लंबे समय बाद साथ में काम करने के बाद संजय लीला भंसाली की तारीफ करती नजर आई मनीषा

    Manisha Koirala: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनें हुए हैं। इस सीरीज में संजय लीला भंसाली हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी कई एक्ट्रेस के साथ काम कर रहे हैं। इस सीरीज में मनीषा कोइराला भी नजर आएंगी। मनीषा ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने पर उनको लेकर प्रतिक्रिया दी और उनकी तारीफ की है।

    Manisha Koirala: लंबे समय बाद साथ में काम करने के बाद संजय लीला भंसाली की तारीफ करती नजर आई मनीषा
  • May 9, 2023 8:24 PM

    Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा के जन्मदिन के अवसर पर 'वीडी 12' का फर्स्ट लुक हुआ जारी

    Vijay Deverakonda: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर के लिए सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा हुआ है। वहीं, अब उन्हें अपकमिंग फिल्म 'वीडी 12' के मेकर्स की ओर से भी बड़ा तोहफा मिल गया है। फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें विजय का अंदाज देखते ही बन रहा है। 'वीडी 12' के जारी किए गए सेपिया-टिंटेड रेट्रो पोस्टर में कागज के कई टुकड़े हैं, जिन्हें एक साथ लाने पर वह विजय के लुक की झलक दिखाते हैं। इस पोस्टर में एक्टर का इंटेंस एक्सप्रेशन फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

  • May 9, 2023 8:20 PM

    अर्जुन कपूर की बहन के पूरे शरीर पर पड़े हैं ऐसे-ऐसे निशान, ब्रालैस होकर दिखाया बदन और..

    अंशुला कपूर लंबे समय से 'पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम' से पीड़ित हैं। वह इस समस्या से तब से जूझ रहे हैं जब वह केवल 14 साल की थीं। उनका वजह भी उनकी बीमारी से प्रभावित था। वह वजन वह नियंत्रित नहीं कर पा रही थी। उनके पूरे शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स हैं जो उन्हें से शर्मिंदा करते हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अंशुला ने कहा कि वह अपने रूप को लेकर हीन भावना से ग्रसित थीं।

  • May 9, 2023 7:01 PM

    Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' फंसी विवादों में, मेकर्स को मिला लीगल नोटिस

    Manoj Bajpayee: हिंदी सिनेमा जगत के शानदार अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बीते दिन निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फैंस ट्रेलर देखकर काफी खुश है और फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है क्योंकि फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेज दिया गया है।

  • May 9, 2023 5:42 PM

    Adipurush Trailer Twitter Reaction: फैंस को पसंद आ रहा है आदिपुरुष का ट्रेलर, जमकर दे रहे हैं प्रतिक्रिया

    Adipurush Trailer Twitter Reaction: साउथ एक्टर प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन की फिल्म 'आदिपुरुष' का जब से अनाउंसमेंट हुआ तब से ये चर्चा में बनी हुई है। अब जब फिल्म का ट्रेलर शानदार तरीके से लॉन्च कर दिया गया है तब से सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड कर रहा है और इसको लेकर फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, फैंस को आदिपुरुष का ट्रेलर पसंद आ रहा है।

  • May 9, 2023 5:19 PM

    नीचे से कटी और ऊपर से पूरी खुली ड्रेस में बोल्ड हुईं शहनाज गिल, रेड हॉट लुक में कहर बनकर टूटीं!

    शहनाज गिल के बारे अब भला कौन नहीं जानता है और उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी शानदार है। अक्सर देखा जाता है कि वो धमाका करती रहती हैं और अपने बदले लुक्स से लोगों को घायल करती रहती हैं। इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं जो कि फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। शहनाज गिल ने अपने बोल्ड और रेड हॉट लुक से लोगों को चौंका दिया है और नीचे से पूरी कटी और आगे से खुली ड्रेस में कातिलाना लग रही हैं।

  • May 9, 2023 4:31 PM

    Sobhita Dhulipala: सामंथा के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के साथ डेटिग की खबरों पर शोभिता धुलिपाला ने सच रखा सामने

    Sobhita Dhulipala: हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ मतलब अपनी डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। एक्टर ने सामंथा के एक्स हसबैंड के साथ अपने रिश्ते पर बात की है, जिसको लेकर बहुत समय से कई तरह की अफवाहें सामने आ रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, शोभिता ने अपने करियर पर फोकस करने की बात कही। आगे शोभिता ने कहा, "उन लोगों के लिए जो बिना जानकारी के बोलते हैं, मुझे नहीं लगता कि मुझे उन्हें जवाब देने की जरूरत है। जब मैं कुछ गलत नहीं कर रही हूं और यह मेरा काम नहीं है, तो मुझे चीजों को स्पष्ट करने की जरूरत महसूस नहीं होती है।"

    Sobhita Dhulipala: सामंथा के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के साथ डेटिग की खबरों पर शोभिता धुलिपाला ने सच रखा सामने
  • May 9, 2023 3:34 PM

    Samantha: साउथ सुपरस्टार सामंथा ने हैदराबाद में इतने करोड़ में खरीदा शानदार फ्लैट, फैंस ने खुश होकर दी बधाई

    Samantha: साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर वह सुर्खियों आ गई हैं। इस बार वह फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, सामंथा ने हैदराबाद में आलीशान 3BHK फ्लैट खरीदा है। यह जयभेरी ऑरेंज काउंटी में स्थित है। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री ने यह फ्लैट 7.8 करोड़ रुपये में खरीदा है। बता दें कि सामंथा वर्तमान में एक महलनुमा घर में रहती हैं, जो हैदराबाद के आलीशान इलाके में स्थित है। यह वही घर है, जिसमें वह अपने पूर्व पति नागा चैतन्य के साथ रहती थीं। खैर सामंथा के फैंस उनको लगातार बधाई दे रहे हैं।

  • May 9, 2023 3:27 PM

    Prabhas Video: आदिपुरुष ट्रेलर लॉन्च पर प्रभास बोले- 'जय श्री राम', मच गया शोर!

    Adipurush trailer launch: बहुचर्चित रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर बहुत ही शानदार अंदाज में लॉन्च कर दिया गया है। अब सोशल मीडिया से लेकर अखबारों इसके ट्रेलर को लेकर चर्चा जोरो पर हो रही है, इसी बीच जब ट्रेलर लॉन्च किया तो फैंस ने जय श्री राम के नारे लगाए, तो फैंस के इस उत्साह को देखते हुए सुपरस्टार प्रभास ने भी जय श्री राम बोला, जिसको लेकर शोर मच गया।

  • May 9, 2023 2:26 PM

    Exclusive: राघव चड्ढा के साथ परिणीति चोपड़ा की सगाई हुई पक्की, 150 लोग होंगे शामिल, ये रहे डिटेल्स

    Parineeti Chopra: जिसका फैंस को इंतजार था वह अब खत्म हो गया है, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की सगाई की तरीक और इस फंक्शन से जुड़ी दूसरी डिटेल्स सामने आ गई है। आज ही दोनों अपनी सगाई के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं, दोनों को साथ में एयरपोर्ट में देखा गया था। गौरतलब है कि, परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं, अब दोनों की सगाई से जुड़ी सारी जानकारी सामने आ गई है, सूत्रों की मानें तो, 13 मई के दिन परिणीति और राघव की सगाई होगी, इसी दिन कुछ खास मेहमानों के साथ रात में डिनर पार्टी होगी। सगाई होने से पहले परिणीति और राघव सुखमानी साहिब पाथ और अरदास में शामिल होगें। इस फंक्शन में लगभग 150 लोग ही शामिल होगें।

  • May 9, 2023 1:25 PM

    Adipurush Trailer: आदिपुरुष मेकर्स को बड़ा झटका, रिलीज से कुछ घंटे पहले लीक हुआ ट्रेलर, गुस्से में प्रभास फैंस

    Adipurush Trailer: प्रभास और कृति सैनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर 8 मई को हैदराबाद में एक विशेष स्क्रीनिंग में कुछ फैंस के लिए प्रदर्शित किया गया था। 9 मई को यह पूरी दुनिया में रिलीज होने वाली है, लेकिन आधिकारिक रिलीज से पहले ही ट्रेलर ऑनलाइन लीक हो गया है। आदिपुरुष का ट्रेलर सोशल मीडिया पर एक अकाउंट द्वारा शेयर कर दिया गया था और तुरंत ही वायरल होने लगा। जिसके बाद प्रभास फैंस बुरी तरह गुस्से में आ गए। ये खबर जैसे ही फिल्म की टीम के पास पहुंची, मेकर्स ट्रेलर के साथ ट्वीट्स को हटाने के लिए उचित कदम उठा रहे हैं।

  • May 9, 2023 12:29 PM

    साथ में दिखीं मौनी रॉय और दिशा पाटनी

    एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मौनी रॉय और दिशा पाटनी एक साथ नजर आ रही हैं। दोनों बीएफएफ हमेशा की तरह काफी बोल्ड और हॉट लुक में नजर आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेत्रियां किसी इवेंट पर एक साथ पहुंची थीं जहां से उनके दिलकश लुक सामने आए हैं।

  • May 9, 2023 12:04 PM

    बोल्ड निक्की तंबोली ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ की ऐसी हरकत

    निक्की तंबोली कितनी बोल्ड हैं वो किसी से छिपा नहीं हैं। बिग बॉस की हिस्सा बनने के बाद अभिनेत्री की फैन फॉलोविंग अचानक बढ़ी थी और इस वक्त वो कई बड़े सितारों के साथ नजर आ जाती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक्की ने कुछ ऐसा कर डाला है जो कि चर्चा में चल रहा है। दरअसल बोल्ड निक्की तंबोली नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ डांस करतीं नजर आ रही हैं और इस दौरान उन्होने ऐसे स्टेप्स किए हैं जो कि वायरल हो रहे हैं।

  • May 9, 2023 11:37 AM

    आदिपुरुष ट्रेलर को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया पसंद

    आदिपुरुष के ट्रेलर के रिलीज होने में कुछ ही घंटे बाकी हैं, प्रशंसकों के बीच एक स्पष्ट उत्साह है। वहीं, कुछ राजनीतिक गणमान्य व्यक्ति भी ओम राउत की फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री श्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी ने फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद ट्विटर पर निर्माता भूषण कुमार और लेखक मनोज मुंतशिर की सराहना की।

  • May 9, 2023 11:08 AM

    The Kerala Story Day 4 Box Office Collection: 50 करोड़ के पास पहुंची अदा शर्मा की फिल्म, बंपर कमाई जारी

    निर्देशक सुदीप्तो सेन की 'द केरल स्टोरी' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है। यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद में हर दिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत होती जा रही है। 35.25 करोड़ का वीकेंड कलेक्शन देने के बाद, फिल्म ने सोमवार को 10.50 करोड़ के लगभग का बिजनेस किया है। इसी के साथ 4 दिनों में 'द केरल स्टोरी' की कमाई 45 करोड़ पार पहुंच चुकी है। पांचवे दिन (मंगलवार) फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म के हिंदी वर्जन ने सोमवार को 27.57 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है।

  • May 9, 2023 10:45 AM

    Salman Khan- यूके के इस छात्र ने दी थी सलमान खान को जान मारने की धमकी? पुलिस का खुलासा!

    मेगास्टार सलमान खान को कुछ समय से धमकियां मिल रही हैं और कुछ समय पहले एक मेल भी आया था जिसमें उनको जान से मार देने की बात कही गई थी। इसपर मुंबई पुलिस के हाथों में एक बड़ी जानकारी लगी है, और सलमान खान को जान से मारने की धमकी वाले ईमेल भेजने के मामले में ब्रिटेन में एक भारतीय छात्र के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। जी हां, बताया जा रहा है जिस छात्र ने वो मेल भेजा है वो संदिग्ध है और हरियाणा का रहने वाला मेडिकल छात्र है जो कि यूके में पढाई कर रहा है।

  • May 9, 2023 9:55 AM

    Ananya Aditya- करण जौहर की पार्टी में स्पॉट हुआ रूमर्ड कपल, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने..

    आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का नाम लगातार एक दूसरे से जुड़ रहा है और ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ बहुत ही सीरियस चल रहा है। हालांकि इसको लेकर किसी की तरफ से पुष्टि नहीं हुई है। दोनों को लेकर हाल ही में तब चर्चा हुई जब दोनों सितारे करण जौहर की पार्टी में पहुंचे थे। दरअसल कई सितारों को करण जौहर ने डिनर पार्टी पर बुलाया था। इसपर अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर भी स्पॉट हुए थे।

  • May 9, 2023 9:55 AM

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 'द केरल स्टोरी' को टैक्स फ्री किया

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'द केरल स्टोरी' को राज्य में टैक्स फ्री किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर हिंदी में लिखा, "द केरल स्टोरी' को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाएगा।" बता दें, इससे पहले ये मध्य प्रदेश में भी टैक्स फ्री हो चुकी है।

  • May 9, 2023 9:10 AM

    द केरल स्टोरी पश्चिम बंगाल में बैन, इन राज्यों में भी रोकी गई स्क्रीनिंग

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार (8 मई) को द केरल स्टोरी फिल्म पर बैन लगा दिया। उनका कहना है कि फिल्म नफरत और हिंसा फैलाने का काम करती है। इसके अलावा तमिलनाडु में भी फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई है। साथ ही केरल की राजनीतिक पार्टियां लगातार इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही हैं।

    द केरल स्टोरी पश्चिम बंगाल में बैन, इन राज्यों में भी रोकी गई स्क्रीनिंग

Read more about: adipurush the kerala story
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X