Adah Sharma का असली नाम जानकर चौंक जाएंगे, जानिए 'द केरल स्टोरी' एक्ट्रेस को क्यों बदलना पड़ा अपना नाम!

The Kerala Story actress Adah Sharma real name

Adah Sharma Real Name: 'द केरल स्टोरी' फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक ओर जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। वहीं, दूसरी ओर हर दिन विवादों से सामना कर रही है। हालांकि फिल्म की बेजोड़ सफलता से अदा शर्मा बेहद उत्साहित हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त कर रही हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अदा शर्मा ने खुलासा किया कि ये उनका रियल नाम नहीं है। बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्हें अपना नाम बदलना पड़ा। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी शेयर की है।

अदा शर्मा का असली नाम!

एक यूट्यूबर के साथ बातचीत के दौरान, 'द केरल स्टोरी' अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनका असली नाम चामंडेश्वरी अय्यर था, जिसे बाद में उन्होंने अदा शर्मा में बदल दिया। दरअसल, होस्ट ने अदा से उनके नाम को लेकर सवाल किया था। जिस पर एक्ट्रेस ने कहा, "मेरा असली नाम चामुंडेश्वरी अय्यर है। इसका सही उच्चारण करने में लोगों को बहुत मुश्किल होती थी, जिस वजह कई बार को गलत नाम भी कह डालते थे। इसीलिए मैंने उसे बदलकर एकदम आसान नाम रख लिया।"

2008 में की थी डेब्यू

बता दें, अदा र्शमा ने साल 2008 में हॉरर फिल्म 1920 के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'फिर', 'हंसी तो फंसी', 'कमांडो 2', 'कमांडो 3' जैसी हिंदी फिल्मों में दिखीं। इसके साथ साथ ही अदा ने कुछ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। बहरहाल, कोई शक नहीं कि एक्ट्रेस को फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान 'द केरल स्टोरी' के साथ ही मिली.. जो महज 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ तक का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म ब्लॉकबस्टर है।

Read more about: adah sharma the kerala story
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X