Adah Sharma: मुश्किल में फंसी 'द केरल स्टोरी' एक्ट्रेस, पूरी कॉन्टैक्ट डिटेल ऑनलाइन हुई लीक, मिली धमकी

Adah Sharma contact details leaked online: 'द केरल स्टोरी' की बेजोड़ सफलता को एन्जॉय कर रहीं एक्ट्रेस अदा शर्मा एक मुश्किल से गुजर रही हैं। उनका पर्सनल कॉन्टैक्ट डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गया है और अदा को उसी के कारण उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, jhamunda_bolte नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने अदा शर्मा की कॉन्टैक्ट डीटेल्स लीक कर दी हैं और साथ ही अदा का नया कॉन्टैक्ट नंबर भी लीक करने की धमकी दी है।
वायरल हो रहा है अदा शर्मा का कॉन्टैक्ट डीटेल्स
बताया गया है कि ये इंस्टाग्राम अकाउंट को इनएक्टिव कर दिया गया है, लेकिन पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया है। अदा शर्मा के फैंस मुंबई साइबर सेल से यूजर के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह कर रहे हैं। खैर, अदा ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह घटना 'द केरल स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन द्वारा खुलासा किए जाने के बाद सामने आई है कि क्रू मेंबर के सदस्यों को एक धमकी भरा संदेश मिला है जिसमें लिखा है, "उन्होंने ये कहानी दिखाकर अच्छा काम नहीं किया।"
सुपर डुपर हिट हो चुकी है फिल्म
बता दें, फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली महिला-केंद्रित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। फिल्म ने 20 दिनों में 206 करोड़ का कारोबार किया है।
अदा शर्मा की बात करें तो, 'द केरल स्टोरी के बाद अब एक्ट्रेस 'द गेम ऑफ गिरगिट' में श्रेयस तलपड़े के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में अदा एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











