The Kerala Story 2: रिलीज के चंद घंटे पहले हाई कोर्ट ने लगाई रोक, फिर भी टिकट खरीदने से बाज नहीं आ रहे लोग
The Kerala Story 2: द केरल स्टोरी ने रिलीज होने के बाद कई सवाल उठाए थे और बाद में मेकर्स ने इस कहानी को काल्पनिक बताते हुए माफी भी मांगी थी। इस वक्त इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानि द केरल स्टोरी 2 को लेकर चर्चा है और फिर से बवाल मचा हुआ है

। पहले इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई थी लेकिन बाद में सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद पता चला कि फिल्म रिलीज होगी। लेकिन अब फिर से कुछ ऐसा हुआ है कि मेकर्स हैरान हैं और फिल्म की रिलीज पर ऐन मौके पर रोक लगा दी गई है। चौकाने वाली बात ये है कि रिलीज पर रोक लगने के बाद भी फिल्म के टिकट्स ऑनलाइन धड़ल्ले से बिक रहे हैं।
केरल हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दे करल स्टोरी का ये मामला इसलिए हैरान करने वाला क्योंकि फिल्म के रिलीज होने के कुछ ही घंटों पहले केरल हाई कोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी है। पता चला है कि फिल्म अब 15 दिन बाद रिलीज होगी क्योंकि अदालत का मानना है कि फिल्म से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है।
कोर्ट का मानना है कि ये फिल्म किसी विशेष समुदाय को बदनाम करने वाली है। कोर्ट इसके अलावा सीबीएफसी पर भी सवाल उठाए हैं। इन सबके बीच लोग लगातार टिकट ऑनलाइन बुक कर रहे हैं जबकि फिल्म कि रिलीज टल चुकी है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म रिलीज की अगली तारीख क्या होगी।
टिकट बिक्री के दावे पर रिएक्शन
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 - गोज बियॉन्ड' को लेकर जब पता चला कि हाई कोर्ट की रोक के बाद भी टिकटों की बिक्री जारी है तो इसपर निर्माताओं का रिएक्शन आया है। उनका कहना है कि कोर्ट के रोक के बाद टीजर भी हटा दिया गया था। इस तरह की किसी बात को मानने से प्रोडक्शन ने इंकार किया है और इसको झूठ बताया है। उनका कहना है कि इस तरह की भ्रामक बातें ना फैलाएं। फिलहाल लोग इस फिल्म की अगली रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications















