रिलीज से पहले हंगामा! 'द केरला स्टोरी 2' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आईं चौंकाने वाली कहानियां

By Filmibeat Desk

The Kerala Story 2 Goes Beyond: फिल्म 'The Kerala Story 2 - Goes Beyond' की रिलीज से पहले मेकर्स ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों से आईं पीड़ित लड़कियों और उनके परिवारों को एक मंच पर लाया गया। आयोजकों का कहना है कि फिल्म की कहानी इन्हीं वास्तविक अनुभवों से प्रेरित बताई जा रही है।

The Kerala Story 2 Goes Beyond

किन-किन जगहों से आए लोग?

इस इवेंट में बंगाल, बिहार, भीलवाड़ा, गंगापुर, राजकोट, उदयपुर, जम्मू, महाराष्ट्र, भोपाल, झारखंड, फरीदाबाद, मेरठ, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और इंदौर सहित कई शहरों से लोग पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, 55 लड़कियों और 33 परिवारों ने आगे आकर अपनी बात रखी। मंच पर 49 पीड़ित और उनके परिजन मौजूद थे, जबकि बाकी लोग दर्शकों में बैठे थे।

फिल्म की टीम भी रही मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म से जुड़े प्रमुख लोग भी शामिल हुए। निर्माता Vipul Amrutlal Shah, निर्देशक Kamakshya Narayan Singh और सह-निर्माता आशिन ए. शाह कार्यक्रम में मौजूद थे। फिल्म की लीड कास्ट में Ulka Gupta, Aishwarya Ojha और Aditi Bhatia नजर आईं। मेकर्स और कलाकारों सहित कुल छह सदस्य फिल्म टीम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

सर्वाइवर्स ने सुनाई अपनी कहानी

कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने मीडिया से बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए। कुछ परिवार उन लड़कियों के भी थे, जिनकी कथित तौर पर मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से जागरूक रहने और ऐसे मामलों को गंभीरता से लेने की अपील की।

फिल्म की कहानी क्या है?

निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन लड़कियों की कहानी दिखाती है, जिनकी जिंदगी प्यार के रिश्तों के बाद अचानक बदल जाती है। फिल्म में दावा किया गया है कि इन रिश्तों के पीछे एक सुनियोजित साजिश छिपी होती है, जिससे उनकी जिंदगी पर गहरा असर पड़ता है।

यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। इसका निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले किया है।

'The Kerala Story 2 - Goes Beyond' 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

More from Filmibeat

Read more about: the kerala story
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X