The Kashmir Files को मिला बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, लेकिन विवेक अग्निहोत्री ने मांगी माफी! जानें वजह

By Filmibeat Desk
the-kashmir-files-wins-the-best-film-of-the-year-award-but-why-director-vivek-agnihotri-apologized

Vivek Ranjan Agnihotri: निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी पिछली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के साथ दुनिया भर में पॉपुलैरिटी पाई है। और अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट 'द वैक्सीन वॉर' के लिए कमर कस रहे हैं, जो फिलहाल अपने पोस्ट-प्रोडक्शन में है।

खास बात है कि निर्देशक 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए अब भी वाहवाही बटोर रहे हैं, हाल ही में फिल्म को 'बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर' के लिए आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स 2023 दिया गया है। जबकि ये अवॉर्ड विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी को प्रेजेंट किया गया है, लेकिन फिल्ममेकर 'द वैक्सीन वॉर' के पोस्ट-प्रोडक्शन के साथ अपने बिजी शेड्यूल के चलते इस अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा नही बन पाए और जिसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी है।

फिल्म मेकर्स ने प्रतिष्ठित गोल्ड अवार्ड्स 2023 का एक पोस्टर साझा किया जिसमें उन्हें और पल्लवी जोशी को दिखाया गया है और अवॉर्ड की एक पिक्चर भी नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा - "सम्मान के लिए धन्यवाद #IconicGoldAwards2023। मैं उपस्थित नहीं हो पाने के लिए माफी मांगता हूं क्योंकि मैं #TheVaccineWar के पोस्ट प्रोडक्शन में फंसा हुआ हूं। धन्यवाद, फिर से @i_ambuddha के हर किसी मेंबर की तरफ से।"

बता दें, विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' ने हाल ही में एक साल पूरा किया है। यह साल 2022 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही। 252.50 करोड़ की कमाई के साथ यह ब्लॉकबस्टर रही थी। जिसके बाद अब दर्शकों को 'द वैक्सीन वॉर' का बेसब्री से इंतजार है, जो 15 अगस्त, 2023 को 11 भाषाओं में रिलीज़ होने वाली है।

'द वैक्सीन वॉर' में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, और अनुपम खेर जैसे दिग्गज एक्टर्स नजर आएंगे। साथ ही कांतारा फेम सप्तमी गौड़ा भी फिल्म का हिस्सा हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X