..................... The Kashmir Files Troll- ऑस्कर ना मिलने पर ट्रोल हुई 'द कश्मीर फाइल्स' The Kashmir Files trolled for not getting Oscar, funny memes viral on the Twitter! - Hindi Filmibeat

The Kashmir Files Troll- ऑस्कर ना मिलने पर ट्रोल हुई 'द कश्मीर फाइल्स', ट्विटर पर भिड़े लोग!

the kashmir files

ऑस्कर अवॉर्ड 2023 से कुछ समय पहले एक खबर का दावा द कश्मीर फाइल्स के मेकर्स के द्वारा किया गया था। ऐसा कहा गया था कि फिल्म ऑस्कर की रेस में है और इसको नॉमिनेट कर लिया गया है। हालांकि जब इसके अवॉर्ड्स का ऐलान किया गया तो द कश्मीर फाइल्स का नाम दूर दूर तक नहीं था। अब ट्विटर पर एक बार फिर से जुबानी जंग उन दो लोगों के बीच देखने को मिल रही है जो कि इसके समर्थन और विरोध में हैं।

आज सुबह से ही ट्विटर पर हैशटैग द कश्मीर फाइल्स ट्रेंड कर रहा है और लोग इस फिल्म को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने ताना मारते हुए लिखा था, ''ब्रेकिंग: #TheKashmirFiles ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। इसने नफरत और प्रचार प्रसार की श्रेणी में ऑस्कर जीता है।''

जबकि एक ने लिखा था, ''#TheKashmirFiles और तीसरा एकेडमी अवार्ड वन एंड ओनली को जाता है लीजेंड, बहुत प्रचारक, बहुत बड़े भक्त, हमारे विवेक अग्निभक्त जी।''

इसके अलावा एक ने लिखा है, ''#TheKashmirFiles कभी #Oscar के लिए नहीं बनी थी, ये इंडिया चंपक के लिए बनी थी!'' इसके अलावा द कश्मीर फाइल्स को समर्थन देने वाले भी जवाब दे रहे हैं।

एक ने लिखा, ''आतंकियों के पैरोकार इस बात से खुश हैं कि #TheKashmirFiles को ऑस्कर नहीं मिला।'' इसके अलावा एक ने लिखा है, ''#TheKashmirFiles कोई मनोरंजन करने वाली फिल्म नही बल्कि वो एक सच्चाई थी जिसके माध्यम से दुनिया को बताया गया कि किस तरह 90 के दशक में बहुसंख्यक समाज द्वारा अल्पसंख्यक हिन्दू सिक्खों का कत्लेआम, उन्हें घरों से बेदखल सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि वो गैर मुस्लिम थे।''

इस तरह से लोग सोशल मीडिया पर ऑस्कर को लेकर भिड़ गए हैँ। हालांकि फिल्ममेकर्स ने अभी तक किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X