..................... The Kashmir Files tax free women cry after watching film touch director Vivek agnihotri feet video।द कश्मीर फाइल्स फिल्म टैक्स फ्री महिला ने रोते हुए छुए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के पैर देखिए वीडियो - Hindi Filmibeat

'द कश्मीर फाइल्स' देख महिला ने रोकर छुए निर्देशक के पैर, बेहद भावुक VIDEO, टैक्स फ्री हुई फिल्म

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज होने के साथ दर्शकों के दिल में खास जगह बना रही है। 11 मार्च को रिलीज हुई कश्मीर फाइल्स को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत मिली है। साथ ही द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भावुकता देखी गई है। हाल ही में सिनेमाघर में ही एक महिला इस फिल्म को देखने के बाद रोने लगी।

जिसका वीडियो द कश्मीर फाइल्स के एक्टर दर्शन कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। द कश्मीर फाइल्स में कश्मीर पंडितों की दर्दनाक कहानी को दिखाया गया है। हरियाणा सरकार ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर एक आदेश शुक्रवार को जारी किया। प्रदेश में 6 महीने के लिए द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की घोषणा की गई है।

The Kashmir Files

अपनी फिल्म के टैक्स फ्री होने के बाद निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का धन्यवाद भी इसे लेकर किया है। विवेक अग्निहोत्री ने हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के इस फैसले पर कहा है कि कोरोना वायरस के दौरान सिनेमा इंडस्ट्री काफी परेशानी झेल रही है। ऐसे में इस फैसले से सिनेमा को राहत मिलेगी। 6 महीने टैक्स फ्री होने से इस फिल्म के टिकट पर स्टेट जीएसटी नहीं ली जाएगी।

कश्मीरी पंडितों के घर से बेघर होने की कहानी

कश्मीरी पंडितों के घर से बेघर होने की कहानी

आपको बता दें कि द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज अभिनेता खास भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में 90 के दशक के कश्मीरी पंडितों के घर से बेघर होने की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकियों के उपद्रव से कश्मीरी पंडितों को अपना घर छोड़ना पड़ा। दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी भी खास भूमिका में नजर आयेंगे।

फिल्म की स्क्रीनिंग का एक भावुक वीडियो

फिल्म की स्क्रीनिंग का एक भावुक वीडियो

कश्मीरी पंडितों के अत्याचार और दर्द से भरे कई भावुक करने वाले सीन इस फिल्म की यूएसपी बताए जा रहे हैं। इसी फिल्म के एक्टर दर्शन कुमार ने फिल्म की स्क्रीनिंग का एक वीडियो शेयर किया है जहां पर कई दर्शक अपने आंसू रोक नहीं पाए। इस वीडियो में आप देखेंगे कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म खत्म होने के बाद बाहर निकलते हुए अचानक एक महिला निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के पैर छूती हैं।

 फूट-फूटकर रोने लगी महिला

फूट-फूटकर रोने लगी महिला

वह खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाती हैं। इसके बाद फूट-फूटकर रोने लगती है। महिला इस वीडियो में कहती हुई नजर आ रही हैं कि यह आपके अलावा कोई और नहीं कर सकता था। मुझे आपको देख लगा कि पैर छू लूं। आप हमारे लिए भगवान हैं।

विवेक अग्निहोत्री को द कश्मीर फाइल्स बनाने के लिए धन्यवाद

विवेक अग्निहोत्री को द कश्मीर फाइल्स बनाने के लिए धन्यवाद

इसके बाद कई सारे दर्शक विवेक अग्निहोत्री को द कश्मीर फाइल्स बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं। इस वीडियो में एक्टर दर्शन कुमार आते हैं उस रोती हुई महिला को गले से लगाकर शांत करने की कोशिश करते हैं। दर्शन कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि दिल से जो आता है, दिल को छू जाता है, द कश्मीर फाइल्स अब आपकी फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X