द कश्मीर फाइल्स: थिएटर में भीड़ देख अक्षय कुमार- हैरान हूं, पीएम ने की तारीफ, 4 राज्यों में टैक्स फ्री
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में तैयार की गई द कश्मीर फाइल्स की हर तरफ तारीफ हो रही है। तेजी से इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक एडवांस बुकिंग कर रहे हैं तो वहीं हरियाणा के बाद गुजरात और मध्य प्रदेश में भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। साथ ही द कश्मीर फाइल्स की टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी खास मुलाकात की है।
फिल्म की चर्चा इस कदर हो रही है कि अक्षय कुमार ने भी बच्चन पांडे की रिलीज से पहले इस फिल्म को देखने की इच्छा जताते हुए सोशल मीडिया पर द कश्मीर फाइल्स की तारीफ भी की है। द कश्मीर फाइल्स का प्रभाव दर्शकों पर इस कदर है कि सिनेमाघर में कई जगह पर यह फिल्म हाउसफुल है।

ऐसे में फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया को लेकर एक्टर अनुपम खेर ने लोगों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा था कि लोगों का प्यार,कश्मीरी हिंदुओं के आंसू, विवेक अग्निहोत्री का साहस। द कश्मीर फाइल्स की टीम की मेहनत और सबसे ऊपर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद।

अक्षय कुमार ने लिखा-सिनेमाघरों में जाते हुए देख हैरान हूं
अनुपम खेर के इस पोस्ट को अक्षय कुमार नेरीट्वीट करते हुए लिखा है कि द कश्मीर फाइल्स में आपकी परफॅारमेंस के संबंध में अद्भुत चीजें सुन रहा हूं। भारी संख्या में दर्शकों को फिर से सिनेमाघरों में जाते हुए देख हैरान हूं।उम्मीद है कि जल्द फिल्म देख पाऊंगा। जय अम्बे।

हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश , कर्नाटक में टैक्स फ्री
द कश्मीर फाइल्स को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज बढ़ रहा है। ऐसे मेें हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश के साथ कर्नाटक सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई नेट्वीट किया है कि विवेक अग्निहोत्री ने बहुत भयावह और मार्मिक सीन को दिखाया है जो काबिले तारीफ है। हम इस फिल्म को पूरा सपोर्ट देंगे।

प्रधानमंत्री से द कश्मीर फाइल्स से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म को पसंद किया है। द कश्मीर फाइल्स की टीम ने पीएम से हाल ही में मुलाकात की। फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के साथ तस्वीर शेयर की। जिस पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है कि मैं बहुत खुश हूं कि अभिषेक ने भारत के इस चुनौती भरे सच को दिखाने की हिम्मत दिखाई है।यूएसए में द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति दुनिया के बदलते नजरिए में फायदेमंद साबित हुआ।

पीएम मोदी ने की तारीफ
द कश्मीर फाइल्स के निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने लिखा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री से मिलना सुखद अनुभव रहा है। द कश्मीर फाइल्स को लेकर उनकी तारीफ और अच्छे शब्दों ने इसे और भी खास बना दिया है। हमें इससे पहले किसी और फिल्म को निर्माण करने में इतना गर्व नहीं हुआ होगा।


Click it and Unblock the Notifications











