द कश्मीर फाइल्स: कश्मीरी महिला की दर्दनाक कहानी सुन, बुरी तरह रो पड़े अनुपम खेर- विवेक अग्निहोत्री

By Filmibeat Desk

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स के सारे शो सिनेमाघर में हाउसफुल चल रहे हैं। इसके साथ अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म को दर्शकों को लाजवाब प्रतिक्रिया मिल रही है। साल 1990 के दौरान कश्मीरी पंडितों के दर्द, हत्या और पलायन की घटना को द कश्मीर फाइल्स में दिखाया गया है।

Anupam Kher ,Vivek Agnihotri

हाल ही में एक चैनल पर किए गए शो के दौरान दर्शकों में बैठी कश्मीरी महिला के दर्द को सुनकर अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी की आंख भर आयी। जहां पर कोई भी अपने आंसू को रोक नहीं पाया। आज तक चैनल पर हुए द कश्मीर फाइल्स विशेष प्रोग्राम के दौरान कश्मीरी पंडितों के परिवार के लोगों ने अनुपम खेर और विवेक अग्निहोत्री से बातचीत की। अपना किस्सा सुनाते हुए स्टूडियो में मौजूद एक महिला रोने लगीं।

कश्मीरी महिला का दर्द

कश्मीरी महिला का दर्द

एक महिला ने विवेक अग्निहोत्री को धन्यवाद देते हुए रोकर कहा कि मेरे मामा घर सेस दो कदम की दूरी पर थे। तभी एक लड़का आया और उन्हें गोली मार दी। उन्होंने हमें खून भी साफ नहीं करने दिया। उनकी आत्मा पहले ही मर चुकी थी। बहुत मुश्किल से उनका अंतिम संस्कार हो पाया।

महिला ने सुनाई असली घटना

महिला ने सुनाई असली घटना

महिला ने आगे कहा कि मस्जिद में घोषणा की जाती थी कि वो लड़की मेरी है। वो मकान मेरा है। औरत मेरी है। दूसरी कक्षा में मेरा भाई पढ़ता था मैं उसको ट्रक में लेकर आयी थी। एक अन्य महिला ने अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा कि वो आज भी यही चाहते हैं कि हमें डरा कर रखें। एक और महिला ने रोते हुए कहा कि हम गुलमर्ग में पढ़ाई करते थे।

विवेक अग्निहोत्री के पैर पकड़कर रोने लग पड़ीं

विवेक अग्निहोत्री के पैर पकड़कर रोने लग पड़ीं

ये पूरी बात सुनकर अनुपम खेर और विवेक अग्निहोत्री अपना रोना नहीं रोक पाए। पल्लवी जोशी उठ कर अपनी जगह से उस महिला के आंसू पोछने के लिए नीचे आती हैं। अनुपम खेर भी अपने आंसू पोछते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी द कश्मीर फाइल्स के प्रीमियर के दौरान एक महिला ने विवेक अग्निहोत्री के पैर पकड़कर रोने लग पड़ीं थीं।

द कश्मीर फाइल्स की कमाई में तेजी 2500 स्क्रीन पर रिलीज

द कश्मीर फाइल्स की कमाई में तेजी 2500 स्क्रीन पर रिलीज

आपको बता दें कि द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को रिलीज हुई है। इस फिल्म को पहले केवल 630 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। बाद में शुक्रवार और शनिवार को फिल्म को मिलने वाले लाजवाब प्रतिक्रिया के बाद इसकी गिनती 2500 तक कर दी गई। फिल्म की कमाई का आंकड़ा बंपर होने की उम्मीद की जा रही है। यह फिल्म अभी तक 40 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। 14 करोड़ के बजट में इसे तैयार किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X