विवेक अग्निहोत्री का बड़ा निशाना- किंग और सुल्तान रहेंगे, हिंदी सिनेमा डूबता रहेगा, फैंस ने लगाई फटकार
द कश्मीर फाइल्स की 400 करोड़ की कमाई ने विवेक अग्निहोत्री को कोरोना महामारी के बीच सबसे कमाऊ निर्देशक बना दिया है। विवेक रंजन अग्निहोत्री कई बार सोशल मीडिया के जरिए देश, समाज और बॅालीवुड पर चर्चा कर अपना पक्ष रख चुके हैं। किसी भी जरूरी मामले पर अपनी राय देने से पीछे विवेक अग्निहोत्री पीछे नहीं हटते हैं। इस बार भी उन्होंने साफ तौर पर बॅालीवुड पर निशाना साधा है।
सिनेमा से लेकर राजनीति के मामले पर अपनी मजबूत राय रखने वाले विवेक अग्निहोत्री ने सलमान से लेकर शाहरुख और कई बड़े स्टार्स पर अपना निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। बिना किसी बड़े स्टार्स का नाम लेते हुए विवेक अग्निहोत्री ने हिंदी सिनेमा को डूबा हुआ बताया है। निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि जब तक बॅालीवुड में ये किंग बादशाह और सुल्तान रहेंगे।

तब तक हिंदी सिनेमा डूबता रहेगा। यदि आप लोगों को कहानी के सहारे ऐसे लोगों की इंडस्ट्री बनायेंगे, तभी यह ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री को लीड कर पायएगी। यह सच्चाई है। विवेक के इस पोस्ट पर उन्हें कई लोगों ने बुरी तरह से ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने लिखा है कि तुझे पहचान कश्मीर फाइल्स से क्या मिली तू तो उंगली उठाने लग गया। जिस जहाज में बैठे हो बैठे रहो, तुम से कई गुना काबिलियत इन खानों में नेताओं की भाषा और डोर थाम कर मत चल, नहीं तो डूब जाओगे।
एक यूजर ने लिखा है कि आप सरकार के साथ लगे रहिए, आपको भी जगह मिल जाएगी। इस बीच बादशाह,सुल्तान और किंग बनाने में आपका कोई योगदान नहीं है। वह अपनी मेहनत से बने हैं, क्योंकि जनता उनको पसंद करती हैं।आप भी मेहनत करो, राजनीति कम। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि एक फिल्म हिट क्या हो गई आप तो आसमान में उड़ने लगे हो। इसी तरह कई यूजर्स ने विवेक अग्निहोत्री की जमकर क्लास लगाई है।


Click it and Unblock the Notifications