'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई में खरीदा 17.92 करोड़ का अपार्टमेंट!

द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री उस वक्त से काफी चर्चा में रहते हैं जब उनकी फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज के बाद कई तरह के विवाद सामने आए थे और फैंस लगातार उनको लेकर अपनी बातें रख रहे थे। लेकिन इस वक्त वो फिल्म नहीं बल्कि अपनी प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक अपार्टमेंट खरीदा है जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
दावा किया गया है कि डायरेक्टर ने मुंबई में 17.92 करोड़ रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। इसके बाद से उनका नाम ट्रेंड कर रहा है और लोग इस बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं।
हालांकि विवेक की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन इस खबर को लेकर सामने नहीं आया है लेकिन सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि द कश्मीर फाइल्स काफी कामयाब रही थी और विवाद में होने के बाद भी फिल्म ने मुनाफा कमाया था।
बता दें कि इस फिल्म के बनने में कुल 20 करोड़ रुपए खर्च हुए थे जबकि फिल्म ने 252 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था।
हालांकि आरोप ये थे कि फिल्म के जरिए से देश में नफरत फैलाई जा रही है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, चिन्मय मंडलेकर और भाषा सुंबली ने महत्वपूर्ण भूमिकाओं नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications
