..................... The Kashmir Files विवाद: Nadav Lapid पर भड़कीं 'द कश्मीर फाइल्स' की एक्टर- प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी, दिया बयान | The Kashmir Files Controversy: Pallavi Joshi, the actor-producer of 'The Kashmir Files' slams Nadav Lapid - Hindi Filmibeat

The Kashmir Files विवाद: Nadav Lapid पर भड़कीं 'द कश्मीर फाइल्स' की एक्टर- प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी, दिया बयान

the-kashmir-files-controversy-pallavi-joshi-actor-producer-of-the-kashmir-files-slams-nadav-lapid

The Kashmir Files IFFI controversy: IFFI 2022 के समापन समारोह में इजरायली फिल्ममेकर नदाव लैपिड के फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की आलोचना की, जिस पर काफी विवाद हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग फिर से फिल्म के पक्ष और विपक्ष में बंट चुके हैं। ऐसे में अब फिल्म की एक्टर- प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी ने भी अपना बयान जारी किया है।

सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए पल्लवी जोशी ने लिखा, एक रचनात्मक मंच का इस्तेमाल कश्मीर के बारे में पुराने और झूठे बयानों को आगे बढ़ाने और राजनीतिक एजेंडे के लिए किया गया.. जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

पल्लवी जोशी ने अपने पोस्ट में लिखा- "दशकों तक अंतरराष्ट्रीय समुदाय कश्मीरी पंडितों की पीड़ा पर चुप रहा। 3 दशकों के बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को आखिरकार एहसास हुआ कि उसे भारत की कहानी को सच्चाई और निष्पक्ष रूप से बताने की जरूरत है। विवेक और मैं हमेशा इस बात से अवगत थे कि ऐसे लोग हैं जो पर्दे पर सच्चाई को नहीं देखना चाहेंगे, लेकिन ये दुखद है कि कश्मीर के बारे में अपने और झूठे और मनगढ़ंत कहानियों को फैलाने के लिए लोग क्रिएटिव प्लेटफॉर्म को पॉलिटिकल एजेंडे के रूप में इस्तेमाल करते हैं।"

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "मैं इजरायल के राजदूत महामहिम नौर गिलोन और काउंसिल जनरल कोबी शोशानी से भी उनके समर्थन की उम्मीद करती हूं। आई एम बुद्धा (कंपनी) भारत के लिए खड़ा है और ऑरिजनल इंडियन कॉन्टेंट के साथ मीनिंगफुल सिनेमा बनाते रहने के लिए हम सच्चाई के रास्ते पर चलना जारी रखगें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X