..................... The Kashmir Files cast fees details Pallavi joshi Anupam kher Darshan kumar Mithun how much charged।द कश्मीर फाइल्स कास्ट फीस डिटेल । द कश्मीर फाइल्स पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, दर्शन कुमार मिथुन चक्रवर्ती की फीस - Hindi Filmibeat

बिट्टा कराटे से पुष्कर नाथ पंडित तक, जानिए 'द कश्मीर फाइल्स' स्टार कास्ट को मिली करोड़ों की फीस?

विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स कई कलाकार हैं जो कि फिल्म में दिलचस्प भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। इस सभी कलाकारों की फीस की जानकारी सामने आयी है। जहां पर करोड़ों और लाखों की फीस द कश्मीर फाइल्स में काम करने के लिए दी गई है।द कश्मीर फाइल्स के लिए देश का माहौल काफी दिलचस्प रहा है।

यही वजह रही है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 प्रतिशत की बढ़त के साथ कमाई की है जो कि कई बार बिग स्टार्स की फिल्मों के लिए भी मुमकिन नहीं होता है। फिलहाल द कश्मीर फाइल्स कास्टिंग पर नामों की लंबी लिस्ट है। अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार के साथ कई ऐसे कलाकार हैं जिनके बिना यह फिल्म अधूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी कलाकारों को कितनी फीस दी गई है।

The Kashmir Files

द कश्मीर फाइल्स में काम करने के लिए किसी को 2 करोड़ की फीस तो किसी को 30 से 40 लाख की फीस दी गई है। चलिए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के करीब की कमाई तक पहुंच गई है। जानिए, द कश्मीर फाइल्स के स्टार कास्ट की फीस डिटेल।

मिथुन चक्रवर्ती की फीस

मिथुन चक्रवर्ती की फीस

द कश्मीर फाइल्स में दिलचस्प भूमिका में दिखाई दी हैं दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती। उन्होंने इस फिल्म में आईएएस ब्रह्मा दत्त का किरदार निभाया है। रिपोर्ट अनुसार उन्हें इस फिल्म के लिए 1.5 करोड़ के करीब की फीस दी गई है।

अनुपम खेर की फीस

अनुपम खेर की फीस

अनुपम खेर के किरदार पुष्कर नाथ पंडित की तारीफ हर जगह हो रही है। अक्षय कुमार ने भी उनके काम की सराहना की है। अनुपम खेर को इस फिल्म के लिए 1 करोड़ के करीब की फीस देने की खबर आयी है।

पल्लवी जोशी की फीस

पल्लवी जोशी की फीस

पल्लवी जोशी ने अपने किरदार से लोगों के दिलों में नफरत भर दी है। राधिका मोहन की भूमिका के लिए रिपोर्ट अनुसार उन्हें 50 से 60 लाख के बीच की फीस दी गई है।

दर्शन कुमार की फीस

दर्शन कुमार की फीस

एक्टर दर्शन कुमार ने कृष्णा पंडित की भूमिका निभाई है। दर्शन के काम की भी काफी तारीफ हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें इस फिल्म के लिए 40 लाख के करीब की फीस मिली है।

पुनीत इस्सर की फीस

पुनीत इस्सर की फीस

अपनी आवाज और अदायगी के दम पर पुनीत इस्सर ने भी इस फिल्म में खास भूमिका डीजीपी हरि नारायण की निभाई है। पुनीत इस्सर को 50 लाख के करीब की फीस देने की खबर है।

विवेक अग्निहोत्री की फीस

विवेक अग्निहोत्री की फीस

द कश्मीर फाइल्स के लिए अपनी लोकप्रियता आसमान तक पहुंच चुके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को डायरेक्शन के लिए 1 करोड़ के करीब की फीस दी गई है।

भाशा सुंबली की फीस

भाशा सुंबली की फीस

द कश्मीर फाइल्स में शारदा पंडित का किरदार निभा रही हैं भाशा सुंबली। उन्हें इस फिल्म के लिए 25 लाख की फीस देने की जानकारी मिली है।

चिन्मय मंडेलकर की फीस

चिन्मय मंडेलकर की फीस

एक्टर चिन्मय मंडेलकर ने आतंकियों के कमांडर फारूक अहमद यानी कि बिट्टा कराटे की भूमिका निभाई है। उन्हें इस किरदार के लिए 20 लाख की फीस देने की रिपोर्ट है। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X