..................... The Kashmir Files Box office India collection reach 100 crore actor R madhavan feel jealous।द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस भारतीय कलेक्शन 100 करोड़ आर माधवन ने बोला जलन हो रही है - Hindi Filmibeat

Box Office पर द कश्मीर फाइल्स की 100 करोड़ बंपर कमाई, आर माधवन बोले- जलन हो रही है

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर हर तरफ तारीफ का माहौल बना हुआ है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 100 करोड़ से कुछ कदम दूरी पर है। ऐसे में द कश्मीर फाइल्स को कई बड़े स्टार्स भी अपनी प्रतिक्रिया देकर फिल्म की तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

the kashmir files

11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स पर अभिनेता आर माधवन ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें जलन हो रही है। उन्होंने अपने इस पोस्ट में फिल्म की कमाई पर बात की है। आर माधवन ने ट्विटर पोस्ट में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार की द कश्मीर फाइल्स को अविश्वसनीय बताया है। आर माधवन ने कहा है कि एक तरफ उन्हें खुशी और गर्व महसूस हो रहा है वहीं दूसरी तरफ इससे जलन भी हो रही है।

अविश्वसनीय और अभूतपूर्व है। बहुत जलन के साथ - आर माधवन

अविश्वसनीय और अभूतपूर्व है। बहुत जलन के साथ - आर माधवन

द कश्मीर फाइल्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर करते हुए आर माधवन ने लिखा है कि यह अविश्वसनीय और अभूतपूर्व है। बहुत जलन के साथ ही टीम द कश्मीर फाइल्स के लिए बहुत गर्व और खुशी। आपको बता दें कि ताजा मिली जानकारी अनुसार द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीन की गिनती भी बढ़ा दी गई है।

4000 स्क्रीन की गिनती बढ़ाई गई

4000 स्क्रीन की गिनती बढ़ाई गई

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी दी है कि पहले दिन जहां द कश्मीर फाइल्स केवल 630 प्लस स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। वहीं रिलीज के 8वें दिन पर स्क्रीन की गिनती 4000 कर दी गई है। इसके साथ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रफ्तार हर दिन बढ़ती ही जा रही है।

द कश्मीर फाइल्स की कमाई 100 करोड़ के बेहद करीब

द कश्मीर फाइल्स की कमाई 100 करोड़ के बेहद करीब

द कश्मीर फाइल्स की कमाई पहले दिन 3.55 करोड़ से अब सात दिन में 97.30 करोड़ तक पहुंच गई है। विवेक अग्निहोत्री ने केवल 14 करोड़ के बजट के साथ द कश्मीर फाइल्स का निर्माण किया था जो कि अपने मुनाफे से चार गुना अधिक कमा चुकी है।

यहां हुई द कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री

यहां हुई द कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री

भारतीय सिनेमा में अपनी कमाई से द कश्मीर फाइल्स ने इतिहास लिख दिया है। टैक्स फ्री होने का भी फायदा द कश्मीर फाइल्स को मिल रहा है। यूपी, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, गोवा,उत्तराखंड, त्रिपुरा में भी द कश्मीर फाइल्स पर टैक्स हटा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X