..................... The Kashmir Files Box Office collection Salman Khan impress with film Anupam kher revealed।द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सलमान खान ने की फिल्म की तारीफ अनुपम खेर का खुलासा - Hindi Filmibeat

द कश्मीर फाइल्स देख कर सलमान खान ने अनुपम खेर को किया फोन- इंडस्ट्री हैरान,बॉक्स ऑफिस 250 करोड़!

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की लोकप्रियता और धुआंधार कमाई के बाद हर सुपरस्टार इस फिल्म पर बात करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है। अक्षय कुमार, आमिर खान, अजय देवगन के बाद सलमान खान ने द कश्मीर फाइल्स की दर्दनाक कहानी और सभी कलाकारों के काम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Anupam Kher , Salman Khan

सलमान खान ने अपना रिएक्शन देने के लिए सोशल मीडिया या फिर किसी इवेंट का जरिया नहीं खोजा है। बल्कि खुद उन्होंने अनुपम खेर को द कश्मीर फाइल्स की सफलता पर बधाई दी है और फिल्म की तारीफ की है। इसका खुलासा खुद अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। साल 1990 के कश्मीर पंडितों के पलायन और हत्या की कहानी द कश्मीर फाइल्स का मुख्य केंद्र है।

सलमान खान का रिएक्शन

सलमान खान का रिएक्शन

अनुपम खेर ने सलमान खान की फिल्म पर मिली प्रतिक्रिया पर बात की है। अनुपम खेर और सलमान खान का रिश्ता हम आपके हैं कौन फिल्म के दौरान से है। दोनों ने एक साथ कई फिल्में की हैं। ऐसे में सलमान खान ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल ना करते हुए सीधे अनुपम खेर पर फोन पर बात की।

अनुपम खेर- इंडस्ट्री सफलता से हैरान

अनुपम खेर- इंडस्ट्री सफलता से हैरान

अनुपम खेर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में द कश्मीर फाइल्स पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि सलमान खान ने मुझे अगले दिन फोन किया था और द कश्मीर फाइल्स को लेकर बधाई दी। अनुपम खेर ने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग द कश्मीर फाइल्स की सफलता से हैरान हैं।

द कश्मीर फाइल्स से आयी शोले की याद

द कश्मीर फाइल्स से आयी शोले की याद

शोले का उदाहरण देते हुए अनुपम खेर ने कहा कि जब शोले बनी थी तो तीन सप्ताह तक नहीं चली थी। खुद रमेश सिप्पी ने यह बताया था। शोले को पहले फ्लॉप मान लिया गया। 3 सप्ताह बात जबरदस्त प्रतिक्रिया दर्शकों ने दी। ऐसा ही द कश्मीर फाइल्स के साथ हुआ है। किसी ने नहीं सोचा था कि ट्रेजडी पर बेस्ड डार्क फिल्म इतना चलेगी।

आरआरआर की रिलीज के बाद भी इतनी कमाई

आरआरआर की रिलीज के बाद भी इतनी कमाई

आपको बता दें कि राजामौली की आरआरआर रिलीज होने के बाद भी हिंदी दर्शकों के बीच द कश्मीर फाइल्स की लोकप्रियता कायम है। द कश्मीर फाइल्स ने आरआरआर के रिलीज के बाद 16वें दिन पर भी अपनी कमाई की पकड़ को मजबूत बना कर रखा है। 16वें दिन द कश्मीर फाइल्स की कमाई 7.25 करोड़ की हुई। 216 करोड़ की कमाई द कश्मीर फाइल्स कर चुकी है। जल्द इस फिल्म के 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने के कयास फिल्म जानकार लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X