द कश्मीर फाइल्स का Box office पर तूफान, पल्लवी जोशी बोलीं- हर कोई मेरे रोल से नफरत करे

द ताशकंद फाइल्स के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं एक्ट्रेस पल्लवी जोशी द कश्मीर फाइल्स में खास भूमिका निभा रही हैं। द कश्मीर फाइल्स में पल्लवी जोशी ने जेएनयू प्रोफेसर राधिका मेनन की भूमिका निभाई है। हाल ही में एक इंटरव्यू में पल्लवी जोशी ने बताया कि आखिर उन्होंने इस निगेटिव किरदार को फिल्म में निभाने का फैसला क्यों किया।

पल्लवी जोशी ने बताया कि जब हम लोग कश्मीरी पंडितों के बारे में जानकारी जुटा रहे थे तभी यह समझ आ गया था कि लोग विलेन की भूमिका में किसे देख रहे हैं। मैंने तभी यह तय किया कि इस किरदार को ऐसे निभाऊंगी कि हर नागरिक इससे नफरत करेगा। इसके साथ प्रेस से बात के दौरान पल्लवी ने कश्मीर में खुद के साथ हुए एक पुरानी घटना को भी याद किया।

Pallavi Joshi

पल्लवी जोशी ने कहा कि उस वक्त एक 4 से 5 साल की बच्ची मेरे पास आयी। उसने मुझसे पूछा कि मैं कब नमाज के लिए जा रही हूं। मैंने बताया कि मैं हिंदू हूं। मैं नमाज नहीं पढ़ती हूं।

विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ फतवा

विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ फतवा

बच्ची ने मुझे कहा कि आपको नमाज पढ़नी चाहिए। ये जरूरी है। मैं चौंक गई कि इस बच्ची को नहीं पता कि दूसरा धर्म भी है। यह सोच मेरे लिए खतरनाक थी। द कश्मीर फाइल्स शूटिंग के दौरान की एक घटना का जिक्र करते हुए पल्लवी जोशी ने बताया कि फिल्म की आखिरी शूटिंग के दौरान कश्मीर में उनके पति और फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ फतवा जारी कर दिया गया था। लेकिन शूटिंग खत्म होने तक पल्लवी और विवेक ने फिल्म की टीम और क्रू को यह बात नहीं बताई ताकि किसी का ध्यान ना हटे।

2500 स्क्रीन की गिनती बढ़ाई गई

2500 स्क्रीन की गिनती बढ़ाई गई

आपको बता दें कि 11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स को दर्शकों का बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। द कश्मीर फाइल्स फिल्म को केवल पहले दिन 630 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। लेकिन जिस तरह की मांग दूसरे दिन के बाद सिनेमाघर में आई। इसके बाद इसकी स्क्रीन की गिनती 2500 कर दी गई।

द कश्मीर फाइल्स की भारत में कुल कमाई 60.20 करोड़

द कश्मीर फाइल्स की भारत में कुल कमाई 60.20 करोड़

मंगलवार तक बॉक्स ऑफिस पर द कश्मीर फाइल्स 60 करोड़ की कमाई कर चुकी है। शुक्रवार को 3.55 करोड़, शनिवार को 8.50 करोड़, रविवार को 15.10 करोड़, सोमवार को 15.05 करोड़ और मंगलवार को 18 करोड़ के करीब की कमाई इस फिल्म ने की है। ऐसे में द कश्मीर फाइल्स की भारत में कुल कमाई 60.20 करोड़ की हो गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X