द कश्मीर फाइल्स सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, आमिर खान बोले- हर हिंदुस्तानी देखना , 200 करोड़ के करीब !

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स साल 1990 की हुई घटना पर आधारित है। जब कश्मीर से हिंदुओं की बड़ी संख्या में पलायन हुआ था। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों की हत्या और पलायन की दर्दनाक कहानी दिखाई गई है। द कश्मीर फाइल्स ने 10 दिन में 168 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

The kashmir files , Aamir Khan,

इस फिल्म को मिल रही लोकप्रियता पर आमिर खान ने भी हाल ही में अपनी लंबी प्रतिक्रिया दी है। आमिर खान ने राजामौली की आगामी फिल्म आरआरआर RRR का प्रमोशन करने के लिए रविवार को दिल्ली पहुंचे। यहीं पर आमिर खान ने बातचीत के दौरान द कश्मीर फाइल्स पर अपने विचार रखे हैं। आमिर खान ने कहा है कि मैं इस फिल्म को जरूर देखूंगा। खुशी है कि यह फिल्म सफल हुई है। मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर खान ने कहा कि हमारे इतिहास से जुड़ा यह एक ऐसा किस्सा है जिससे हर किसी का दिल दुखता है।

आमिर खान का बयान

आमिर खान का बयान

वह आगे कहते हैं कि कश्मीरी पंडितों के साथ जो भी हुआ वह दुख की बात है। यह ऐसी फिल्म है जिसे हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए। हर हिंदुस्तानी को देखना चाहिए कि जब अत्याचार होता है तो कैसा महसूस होता है। ज्ञात हो कि जहां पर 10 दिन के बाद फिल्मों की कमाई की गिनती कम होने लगती है।

वीकेंड पर जबरदस्त कमाई

वीकेंड पर जबरदस्त कमाई

वहीं द कश्मीर फाइल्स ने फिर से एक बार वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की है। द कश्मीर फाइल्स ने 10वें दिन 27 करोड़ का कलेक्शन किया है। रिलीज के दूसरे वीक में द कश्मीर फाइल्स ने 73 करोड़ की कमाई की है। 8 से अधिक राज्यों में टैक्स फ्री होने वाली द कश्मीर फाइल्स केवल 14 करोड़ के बजट में बनाई गई थी।

400 प्रतिशत के मुनाफे के साथ द कश्मीर फाइल्स की कमाई

400 प्रतिशत के मुनाफे के साथ द कश्मीर फाइल्स की कमाई

400 प्रतिशत के मुनाफे के साथ द कश्मीर फाइल्स ने अपने बजट से पांच गुना अधिक कमाई कर ली है। फिल्म जानकारों का कहना है कि 200 करोड़ भी यह फिल्म आसानी से पार कर जाएगी। ओपनिंग दिन पर द कश्मीर फाइल्स केवल 700 के करीन स्क्रीन पर रिलीज हुई। इसे अब बढ़ाकर 2000 के बाद 4000 कर दिया गया। सिनेमाघर में अभी भी कई शो हाउसफुल चल रहे हैं।

द कश्मीर फाइल्स को ओटीटी पर भी रिलीज

द कश्मीर फाइल्स को ओटीटी पर भी रिलीज

द कश्मीर फाइल्स लीक भी हो चुकी है। लेकिन लीक होने का असर फिल्म की कमाई और दर्शकों के उत्साह पर नहीं हुआ है। रिपोर्ट अनुसार अप्रैल के अंत तक द कश्मीर फाइल्स को ओटीटी पर भी रिलीज करने की घोषणा की जाएगी। इसके बाद ही फिल्म को टीवी पर भी प्रीमियर किया जाएगा। लगातार कमाई को देखते हुए अभी मेकर्स ने ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला नहीं लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X