द कश्मीर फाइल्स की 200 करोड़ कमाई, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के दफ्तर पर हुआ हमला !
द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के साथ धक्का मुक्की की खबर सामने आयी है। विवेक अग्निहोत्री ने इस बात की जानकारी दी कि द कश्मीर फाइल्स को लेकर उन्हें काफी डराया गया।
दो लोग उनके दफ्तर में घुस कर मैनेजर के साथ धक्का मुक्की कर रहे थे। हालांकि इस पूरी घटना के दौरान विवेक अग्निहोत्री दफ्तर में मौजूद नहीं थे। ऐसे में यह पूरी घटना होने से विवेक अग्निहोत्री की सुरक्षा पर सवाल उठने लगा है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार विवेक अग्निहोत्री ने बातचीत में कहा कि मुझे इस फिल्म को लेकर धमकियां मिली हैं।

कुछ समय पहले दो लड़के हमारे दफ्तर में घुस गए। जब वो दफ्तर में घुसे थे तो मैं और मेरी पत्नी पल्लवी जोशी वहां मौजूद नहीं थें। उन दो लोगों ने मेरे बारे में पूछा और वहां से भाग गए। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि मैंने कभी भी इस घटना के बारे में बात नहीं की। मैं ऐसे लोगों को फालतू का प्रचार नहीं देना चाहता था।

द दिल्ली फाइल्स बनाने की तैयारी
विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि दुनिया में यह फिल्म देखी गई है। कश्मीरी पंडितों का दर्द लोगों ने देखा और समझा है। विवेक अग्निहोत्री द कश्मीर फाइल्स के बाद द दिल्ली फाइल्स भी बनाने की तैयारी में हैं जो कि आम लोगों की कहानी होगी।

तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी डब
द कश्मीर फाइल्स की सफलता को देखते हुए इस फिल्म को हिंदी के बाद अब तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी डब किया जा रहा है। साल 1990 के कश्मीरी पंडितों के पलायन और हत्या की घटना को दर्शकों ने बेहतरीन प्रतिक्रिया दी है। 14 करोड़ के बजट में तैयार हुई द कश्मीर फाइल्स ने दूसरे वीक भी 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

विवेक अग्निहोत्री को भारत सरकार से मिली सुरक्षा
गौरतलब है कि द कश्मीर फाइल्स रिलीज होने के कुछ दिन बाद विवेक अग्निहोत्री को भारत सरकार ने वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी थी। इसके साथ द कश्मीर फाइल्स रिलीज से पहले भी सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री को काफी धमकी मिली जिसके बाद उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डीएक्टिवेट भी कर दिया था। खबर है कि विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म में हीरोइन की भूमिका कंगना रनौत निभायेंगी।


Click it and Unblock the Notifications