द कश्मीर फाइल्स: अनुपम खेर ने शेयर किया 24 लोगों की हत्या का दिल दहलाने वाला रियल Video
विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स जहां 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं इस फिल्म को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि हकीकत को गलत तरीके से पेश कर प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों का यह भी कहना है कि द कश्मीर फाइल्स के जरिए नफरत फैलाया जा रहा है। अब इन सभी मामलों को लेकर अनुपम खेर ने एक वीडियो पोस्ट किया है जो कि साल 1990 के दौरान कश्मीर के बिगड़े हालात पर है।

इस वीडियो में कई लाशें दिखाई दे रही हैं। अनुपम खेर का यह पोस्ट किया हुआ वीडियो 19 साल पुराना है। जहां पर 24 लोगों की हत्या कर दी गई थी। असली लोकेशन और घटना की जगह का एक न्यूज क्लिप वीडियो है। इस वीडियो में बोला जा रहा है कि संगिग्ध आतंकवादी आर्मी की वर्दी में पहुंचे थे।

24 हिंदुओं को जबरदस्ती घर से बाहर निकाल हत्या
साथ ही उस दौरान की हकीकत को बयान करते हुए इस वीडियो में बोला जा रहा है कि 24 हिंदुओं को जबरदस्ती घर से बाहर निकाला गया और फिर लाइन में खड़ा करके उन पर गोलियां चला दी गईं।यह भी बोला जा रहा है कि यह माइनॉरिटी पर बड़ा आतंकी अटैक है। इस घटना के दौरान 2 बच्चे, 11 पुरुषों और 11 महिलाओं की हत्या हुई है।

वीडियो में दर्दनाक हालत
वीडियो में देखा जा रहा है कि कैसे लोग रोते हुए दर्दनाक हालत में दिखाई दे रहे हैं। अनुपम खेर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि यह नरसंहार 19 साल पहले हुआ था। जो बेगैरत लोग कश्मीरी हिंदुओं के कत्लेआम पर टिप्पणी कर रहे हैं और द कश्मीर फाइल्स को प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं।

24 मासूमों को बेरहमी से मार डाला
ये वीडियो देखें जब आतंकियों ने 24 मासूमों को बेरहमी से मार डाला। माफी मांगे इनसे। पश्चाताप करें। घावों को भरने की कोशिश करें। कुरेदने की नहीं। द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

जुबान सिर्फ इसलिए काट दी
यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है।न्यूज पेपर की कटिंग जैसी दिखाई पड़ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विवेक ने कैप्शन में लिखा है कि जब भी कोई नरसंहार डेनियर मरे हुए लोगों की संख्या पर बहस करके विचलित करने की कोशिश करता है तो उसे 1989 की यह रिपोर्ट दिखाएं और पूछे कि आप रमेश कुमार को कितने नंबर देंगे।यह तस्वीर रमेश कुमार नाम के शख्स की है जिसकी जुबान सिर्फ इसलिए काट दी गई क्योंकि उन्होंने भारत माता की जय कहा था।


Click it and Unblock the Notifications











