ब्लॉकबस्टर देने के बाद भी नहीं मिल रही हैं फिल्में, बॉलीवुड पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा- "ये बेवकूफ स्टार्स.."

Bhasha Sumbli slams Bollywood for nepotism: साल 2022 की बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रही फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से चर्चा में आई एक्ट्रेस भाषा सुंबली ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म का दावा किया है। एक्ट्रेस ने कहा, "फिल्म इंडस्ट्री मूर्ख लोगों को बेहतर दिखाने के लिए मूर्ख लोगों को प्राथमिकता देता है।"
भाषा सुंबली को द कश्मीर फाइल्स में अपने किरदार शारदा पंडित के लिए काफी तारीफ मिली थी। लेकिन उसके बाद उन्हें बॉलीवुड से ज्यादा ऑफर नहीं मिले, जिसे लेकर एक्ट्रेस ने शिकायत जताई है। उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री में टैलेंड को अलग-थलग कर दिया जाता है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता इरफान खान को उन बाहरी लोगों में से एक बताया जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई।
वास्तविक टैलेंट के लिए नहीं है जगह
भाषा सुंबली ने कहा, "दर्शकों को कुछ चेहरे बार-बार देखने को मिलते हैं, यह नेपोटिज्म का उदाहरण है। यही कारण है कि आप टैलेंट पर विश्वास खो देते हैं। आपको लगता है कि अगर इन लोगों को ही आगे बढ़ना है तो वास्तविक टैलेंट के सामने आने के लिए कोई जगह नहीं है। अगर कुछ जगह है तो उन्हें वह जगह बनानी होगी, जैसे कि इरफान खान।"
मूर्ख लोगों को फिल्में मिल जाती हैं
उन्होंने आगे कहा, "जब मैं फिल्मों में नहीं थी, तो मैं बॉम्बे के थिएटर में अपने बैचमेट्स के साथ बैठकर कहती थी, 'मुझे बस एक मौका मिलने दो, फिर मैं खुद को साबित करूंगी और बहुत काम करूंगी।' लेकिन, हकीकत कुछ और ही निकली। खुद को साबित करने के बाद भी काम नहीं मिलता..क्यों? हिंदी फिल्म उद्योग बेवकूफ लोगों को बेहतर दिखाने के लिए वैसे ही लोगों को तरजीह देता है। अधिकांश मूर्ख सितारे उन अभिनेताओं को अलग-थलग करने की कोशिश करते हैं जो अपनी प्रतिभा के कारण अलग दिखते हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है.."


Click it and Unblock the Notifications











