'कपिल शर्मा शो' छोड़ने को लेकर अब सिद्धार्थ ने तोड़ी चुप्पी, लाइव वीडियो में बताई चौंकाने वाली बात

मशहूर कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर को लेकर हाल ही में खबर सामने आ रही थी कि उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ दिया है. इस खबर के सामने आने के बाद सिद्धार्थ के फैंस काफी निराश हो गए थे उनका मानना था कि वो सिद्धार्थ को स्क्रीन पर देखने का मौका खो रहे हैं. इतनी खबरें फैलने के बाद सिद्धार्थ ने खुद आकर अपने फैंस को असलियत से रूबरू करवाया है. उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' को छोड़ने की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है और बताया है कि आखिर सच्चाई क्या है.
सिद्धार्थ ने तोड़ी चुप्पी
सिद्धार्थ सागर ने अपने लाइव वीडिोय में बताया कि वो कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा का साथ नहीं छोड़ रहे हैं. सिद्धार्थ ने इस लाइव वीडियो में यह भी बताया कि, कपिल शर्मा और टीम के साथ उनके संबंध अच्छे हैं और वो फैंस को शो में लगातार एंटरटेन करते रहेंगे यही नहीं उन्होंने फैंस से यह भी दरख्वास्ती की कि वह ऐसी किसी भी खबर पर कोई विश्वास ना करें, जिसमें उनके शो छोड़ने का जिक्र किया जा रहा हो. सिद्धार्थ ने शो छोड़ने वाली इन खबरों को 'कंप्लीट बेसलेस'बताया और कहा कि फैंस का मनोरंजन करते रहेंगे और ये बंद नहीं होगा. यह खबर सुनकर जाहिर सी बात है कि सिद्धार्थ के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा होगा.
पहले कई कॉमेडियन ने छोड़ा शो
आपको बता दें, पिछले दिनों शो से कृष्णा अभिषेक और चंदन प्रभाकर ने भी किनारा कर लिया था. हालांकि, कृष्णा का कुछ दिन पहले बयान आया था कि वो शो में वापस आना चाहते हैं. वहीं, चंदन प्रभाकर कपिल शर्मा के बहुत अच्चे दोस्त हैं और वो हर सीजन में कपिल शर्मा का साथ देते नजर आते हैं लेकिन इस बार उन्होंने एक अलग राह चुन ली है और शो को अलविदा कह दिया है. हालांकि, सिद्धार्थ सागर की खबर सुनकर फैंस को काफी हैरानी हुई थी और अब खबर की असलियत सामने आने के बाद उन्हें खुशी भी हुई होगी.


Click it and Unblock the Notifications











