सुगंधा मिश्रा बनी मां, संकेत भोसले ने डिलीवरी रूम से ही शेयर कर दिया ये वीडियो!

Sugandha Mishra

Sugandha Mishra blessed with baby girl: कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा पिछले काफी वक्त से अपनी प्रेग्रेंसी को लेकर सुर्खियों में थी। अब फाइनली कॉमेडियन मां बन गई है और उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दे दिया है। सुगंधा मिश्रा के पति संकेत भोसले ने सोशल मीडिया पर बेबी गर्ल की पहली झलक दिखाते हुए वीडियो साझा किया है।

सुगंधा मिश्रा बनी बेटी की मां-

द कपिल शर्मा शो से फेमस होने वाली सुगंधा मिश्रा इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 35 साल की फेमस कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। सुगंधा के पति डॉ. संकेत भोसले ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है।

संकेत भोसले ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉस्पिटल से एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में संकेत कहते नजर आ रहे हैं कि वह बाप बन गए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी सुगंधा की भी झलक दिखाई, जिनके चेहरे पर बेटी के जन्म की खुशी साफ जाहिर कर रही है।

संकेत ने अपनी लाडली की पहली फोटो शेयर की, जिसमें वह और सुगंधा अपनी लाडली के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। हालांकि, संकेत ने बेटी के चेहरे को इमोजी से ढक दिया। वीडियो शेयर करते हुए संकेत भोसले ने कैप्शन में लिखा, "यूनिवर्स ने हमें सबसे खूबसूरत चमत्कार, हमारे प्यार का प्रतीक का आशीर्वाद दिया है। हमें एक प्यारी सी बच्ची का आशीर्वाद मिला है। कृपया अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाते रहें।"

सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की शादी-

सुगंधा और संकेत की शादी को लेकर बात करें तो सुगंधा मिश्रा ने अक्टूबर महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अब अभिनेत्री ने शादी के ढाई साल बाद अपने पहले बेबी का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर एक क्यूट वीडियो के जरिए संकेत ने बेबी गर्ल के जन्म की जानकारी दी। इसके बाद से फैंस दोनों के बच्चे का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में कपल ने मराठी रीति-रिवाजों से बेबी शॉवर सेरेमनी भी की थी। इसकी तमाम तस्वीरें और वीडियो भी इन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

More from Filmibeat

Read more about: sugandha mishra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X