TRAILER: फिर से याद आएगा बचपन.. क्योंकि आ रहा 'द जंगल बुक'
[बॉलीवुड न्यूज] जंगल जंगल बात चली है.. पता चला है.. अरे चड्डी पहनकर फूल खिला है.. फूल खिला है। जी हां, बचपन में हमारा साथी रहा 'मोगली' फिर से वापस आ रहा है। लेकिन इस बार टेलीविजन पर नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर। वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो ने अपनी आने वाली फिल्म 'द जंगल बुक' का ट्रेलर जारी कर दिया है।
डिज्नी की यह एक्शन फिल्म उसकी अन्य फिल्मों ‘एलिस इन वंडरलैंड', ‘सिंडरैला' और ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट' जैसी ही है। जॉन फेवरू के निर्देशन में बनी यह थ्री डी फिल्म होगी। इस फिल्म में बिल मरे, स्कैरलेट जोहांसन और एल्बा जैसे स्टार्स की आवाज सुनाई देगी। फिल्म अप्रैल 2016 में रिलीज होनी है।
यहां देखिए द जंगल बुक ट्रेलर-(नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें)


Click it and Unblock the Notifications












