#100 Days: शाहरूख से लेकर अक्षय कुमार को किया पीछे.. फिर से रिलीज को तैयार!

By Neeti

जंगल जंगल बात चली है.. पता चला है.. अरे चड्डी पहनकर फूल खिला है.. फूल खिला है। जी हां, बचपन में हमारा साथी रहा 'मोगली' इस साल फिर से वापस आया और तलहका मचा गया। लोग इस फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड थे, यह फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही साफ है।

The Jungle Book

वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो के बैनर तले फिल्म 'द जंगल बुक' को 8 अप्रैल रिलीज किया। बता दें, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिकॉर्ड कायम कर चुकी है। फिल्म शानदार ओपनिंग के बाद कुछ जगहों पर अभी तक कमाई कर रही है। फिल्म ने शाहरूख खान की फैन और अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट की कमाई को भी पछाड़ दिया है।

[4 ब्लॉकबस्टर.. तीन 100 करोड़ी.. किसी KHAN से कम नहीं ये 'सुपरस्टार'!]

द जंगल बुक ने बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे कर लिए हैं। और इसी के साथ 187.40 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है। बता दें, यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है।

लेकिन इतना ही नहीं, बल्कि 100 दिन पूरे होने की खुशी में इसे लगभग 25 और स्क्रीन पर भारत में फिर से रिलीज किया जा रहा है। कोई शक नहीं कि द जंगल बुक फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं। तो फिर देर किस बात.. एक बार फिर मोगली, बघीरा, बल्लू के स्वागत के लिए तैयार हो जाएं..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X