'द जांगीपुर ट्रायल' की शूटिंग शुरू, कबीर बेदी से लेकर जावेद जाफरी समेत कई दमदार कलाकार आएंगे नजर

By Filmibeat Desk

'द जांगीपुर ट्रायल' , अपने नायाब सफर के लिए तैयार हैं। एक ऐसा सफर जहा इमोशन है ,ड्रामा हैं, मस्ती हैं और एक खूनी खेल की गुत्थी हैं ।

सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म, गोल्डन एरा में सिंगल थिएटरस में हो रही हलचल को दिखाएगी और वही से पनपे एक मर्डर मिस्ट्री को । जिसे सुलझाने के रोमांचक सफर को जांगीपुर ट्रायल में बखूबी दिखाया जाएगा।

the jangipur trial

इस सफर को अपने अदाकारी से और खास बनाएंगे एक्टर कबीर बेदी जो 75 साल की उम्र में भी छाए हुए हैं।ज़ाकिर हुसैन, जावेद जाफरी जिनके किरदारों की चर्चा हर जगह हैं।वृजेश हिरजी,कनन अरुणांचल,अमित बहल, इश्तेयाक खान, सुशील पांडे, रवि झंकल, जय उपाध्याय, दीपक काज़ीर, समीक्षा भटनागर, चिराग वोरा, राजेश खट्टर और सताब्दी रॉय। जो वेस्ट बंगाल में 3 बार मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रह चुकी सुपरस्टार , और इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं।

फिल्म 'द जांगीपुर ट्रायल ' के डायरेक्टर हैं देबादित्य बंदोपाध्या। जिन्होंने सुनील मुंशी और दीपांजन सुरंजन चंदा के साथ मिलकर फिल्म के प्लॉट को तैयार किया हैं । विक्रम आनंद इस फिल्म के डी ओ पी हैं और फ़िल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं अमित बहल। फिल्म के प्रोड्यूसर हैं, आउटलाइन एक्सप्रेशन।

क्रिएटिव प्रोड्यूसर अमित बहल और निर्देशक देबदित्य बंदोपाध्याय ने एक रोमांचक जर्नी में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को एक साथ लिया है, जो वास्तविक जीवन से प्रेरणा लिए हैं । जिनके लिए इस रहस्य को उजागर करना बेहद आसान होगा, जिसे देख दर्शक भी भौंचक्के रह जाएंगे।

हाल ही में ,पूरी स्टार कास्ट ने एक साथ मिलकर केक काटकर फिल्म 'जांगीपुर ट्रायल' के इस नायाब सफर की शुरवात की। जो तस्वीरों में अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और ये बता रहे हैं कि ये जांगीपुर ट्रायल होगा बेहद रोमांचित।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X