BREATHE का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज...खतरनाक भूमिका में नजर आ रहे है आर माधवन
आर माधवन ने 3 इडियट्स में बेहतरीन एक्टिंग करके सबको चौंका दिया था। उसके बाद से आर माधवन की काफी फिल्में आईं पर ज्यादा सफल नहीं हो पाई थी। अब आर माधवन पहली बार एक वेब सीरीज के साथ नजर आने वाले है और इस वेब सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है।
इस वेब सीरीज का नाम "ब्रीद" है और इसमें आर माधवन के साथ जितने भी स्टार है सबने अपने काम से लोगों को चौंका दिया है। इस वेब सीरीज की कहानी काफी अनोखी है जैसा कि इसके ट्रेलर में नजर आ रहा है।

माधवन इसके ट्रेलर में पिता के किरादार में नजर आ रहे है जो अपने बच्चे की जान बचाने के लिए किसी भी खतरे से टकराने के लिए राजी है। इससे पहले आपने आर माधवन को इस अवतार में नहीं देखा होगा।
इसमें आर माधवन के साथ अमित साध और सपना पब्बी लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे। आपको बता दे कि "ब्रीद" भारत की ऑरीजनल बेव सीरीज है।


Click it and Unblock the Notifications