अर्जुन, वरूण के बाद सिद्धार्थ के साथ आलिया का HOT सीन..
आलिया भट्ट को यूं ही फीमेल इमरान हाशमी नहीं जाता। बल्कि लगभग अपनी सभी फिल्मों में हॉट सीन दे चुकीं आलिया एक बार फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हॉ अंदाज में आने को तैयार हैं। खास बात यह है कि, हाल के गॉसिप की मानें तो आलिया और सिद्धार्थ रिलेशन में भी हैं। लिहाजा, स्टूडेंट ऑफ दि ईयर के बाद उन्हें फिर से एक साथ देखना दिलचस्प होगा।
खबरों के अनुसार, दोनों ने करण जौहर की अगली फिल्म साइन की है, जो एक लव ट्राइएंगल होगी। इस फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा करेंगे। फिल्म का नाम 'एक मैं और एक तू' बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म की शूटिंग अप्रैल से शुरू हो जाएगी।
आपको बता दें, लव-ट्रैंगल वाले इस फिल्म में फवाद खान भी होंने जो सिद्धार्थ के बड़े भाई का रोल करेंगे। फिल्म में दोनों भाईयों को आलिया से प्यार हो जाता है, जिसके चलते भाईयों के बीच दूरियां आ जाती हैं। और इसी तरह कहानी आगे बढ़ती है। बताया जा रहा है, फिल्म में एक और अहम किरदार होगा, जिसके लिए किसी दिग्गज अभिनेता को साइन किया जाएगा।
खैर, लोगों की दिलचस्पी तो सिद्धार्थ-आलिया में रहेगी। फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर में भी आलिया और सिद्धार्थ के बीच एक किसिंग सीन था, लेकिन सूत्रों के अनुसार इस बार उनके बीच एक इंटेंस और लव मेकिंग सीन है। लिहाजा, देखते हैं इस बार इस जोड़ी में क्या नयापन देखने को मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications
