अमेज़ॉन ओरिजिनल मूवी 'शर्माजी नमकीन' का दिल को छू लेने वाला ट्रेलर अब रिलीज़ हो गया है!

By Filmibeat Desk

प्राइम वीडियो ने आज, हाल ही में रिलीज़ होने वाली अमेज़ॉन ओरिजिनल मूवी 'शर्माजी नमकीन' के ट्रेलर का अनावरण किया। इस पारिवारिक मनोरंजन में जूही चावला, सुहैल नय्यर, तारुक रैना, सतीश कौशिक, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार के साथ स्वर्गीय ऋषि कपूर और परेश रावल सहित कई अभिनेताओं का समूह है। हिंदी सिनेमा में पहली बार, 'शर्माजी नमकीन' में दो दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और परेश रावल, एक ही किरदार निभा रहें हैं । मसालेदार और ढेर सारे प्यार से भरपूर यह ट्रेलर आत्म-साक्षात्कार और एक सेवानिवृत्त विधुर की खोज की एक भरोसेमंद और दिल को छू लेने वाली कहानी दिखाता है,

जो खुद को व्यस्त रखने और अकेलेपन से दूर रहने के लिए कोई भी छोटे मोटे काम कर लेते थे। हालांकि बहुत संघर्षपूर्ण कोशिशों के बाद, आखिर खुशी उनके जीवन में प्रवेश करती है क्योंकि वह महिलाओं के किट्टी ग्रुप में शामिल होने के बाद खाना पकाने के जुनून का अहसास करते हैं।

sharmaji namkeen, trailer, rishi kapoor, शर्माजी नमकीन, ट्रेलर, ऋषि कपूर

हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित और मैकगुफिन पिक्चर्स के हनी त्रेहान और अभिषेक चौबे के सहयोग से एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित,'शर्माजी नमकीन' 31 मार्च को दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा।

बी.जी.शर्मा 58 वर्षीय विधुर (विडोअर) हैं, जीवन नामक इस सांसारिक दिनचर्या में लाखों चेहरे विहीन लोगों में से एक हैं। जिस कंपनी के लिए वह काम कर रहा था, एक दिन वह उसे नौकरी से निकाल देती है। ज़िन्दगी थम सी जाती है। शर्मा -रिटायरमेंट नामक शैतान से निपटने के लिए संघर्ष करते हैं।

वह प्रासंगिक बने रहने के तरीके ढूँढ़ते रहते हैं, लेकिन वह हमेशा अपने बेटों के रास्ते में आते हैं। एक दिन, वह खुशमिजाज महिलाओं के ग्रुप के संपर्क में आते हैं । किट्टी की महिलाएं शर्माजी की भावनावों को फिर से जगाती हैं, खाना पकाने का जुनून और आत्मविश्वास उन्हें एक नयी ज़िन्दगी को खोजने में मदद करता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X