..................... 'बैड टच सर, बालिग है वो..' दुनिया की सबसे छोटी महिला को द ग्रेट खली ने ऐसे उठाया, भडक गए लोग The Great Khali lift the shortest woman Jyoti Amge, got trolled badly - Hindi Filmibeat

'बैड टच सर, बालिग है वो..' दुनिया की सबसे छोटी महिला को द ग्रेट खली ने ऐसे उठाया, भडक गए लोग

the great khali

द ग्रेट खली के नाम से मशहूर पूर्व WWE रेसलर दलीप सिंह राणा का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे के साथ नजर आ रहे हैं।

लेकिन इस वीडियो में वो कुछ ऐसा कर रहे हैं जो कि लोगों को उतना कूल नहीं लगा है। जी हां, द ग्रेट खली बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में आप देखेंगे कि खली के द्वारा ज्योकि को इस तरह से उठाया जा रहा है जैसे कोई जीत के बाद कप उठाता है।

उन्होने ज्योति को सिर्फ एक हाथ से ऊपर उठा डाला है। हालांकि ज्योति लगातार हंसती हुई नजर आ रही हैं लेकिन लोगों को ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों के मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा है, ''क्या तुम वही सोच रहे हो जो मैं सोच रहा हूं।'' एक ने लिखा, ''सर ये देखने में इतना कूल नहीं लग रहा।'' एक ने लिखा, ''वो भी महिला ही है।'' एक ने लिखा, ''खाली सर का किंडरजॉय का खिलौना।'' एक ने लिखा, ''वह 35 साल की महिला है, जरा कल्पना कीजिए।'' एक ने लिखा, ''क्या छोटी औरत के लिए तो चाचा चौधरी के साबू से कम नहीं हो भाई।'' एक ने लिखा, ''मुझे ये हरकत पसंद नहीं आई।'' एक ने लिखा, ''बैड टच।'' एक ने लिखा, ''खली सर वह बालिग है।''

लोग ऐेसे कमेंट्स कर रहे हैं।

द ग्रेट खली की तरफ से हालांकि किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि इस वक्त वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और कई तरह के काम करते रहते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: the great khali
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X