खली बने पापा, 51 की उम्र में आई Good News, देखें खली के नन्हे बच्चे की पहली तस्वीर

The Great Khali

The Great Khali Becomes Father: भारत के मशहूर रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली एक बार फिर से पिता बन गए हैं। शादी के नौ साल बाद खली के घर पर फिर से किलकारियां गूंजी हैं। खली के घर पर बेटे ने जन्म लिया है। वह इस समय अमेरिका में पत्नी हरपिंदर कौर के साथ हैं। अमेरिका के एक मैटरनिटी होम में बेटे के जन्म के बाद खली ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की।

खली ने बेटे को अनमोल हीरा बताते हुए खुशी का इजहार किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में खली अपने बेटे को गोद में लेकर प्यार कर रहे हैं। इससे पहले ग्रेट खली को एक बेटी भी है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थक उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

वर्ष 2002 में खली का विवाह पंजाब के जालंधर निवासी हरविंदर कौर से हुआ था। मार्च 2023 में वह पूरे परिवार के साथ जौनसार-बावर के हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में रात्रि जागरण के लिए आए थे।

घर के मुखिया एवं बड़े भाई मंगल सिंह राणा ने कहा कि खली पिछले डेढ़ माह से टेक्सास में परिवार के साथ रह रहे हैं। कुल आराध्य महासू देवता व शिलगुर महाराज की कृपा से उनके परिवार में नए मेहमान का आगमन हुआ है। प्रशंसक भी खली को लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: great the great khali bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X