आमिर खान की इस हरकत की वजह से EX-वाइफ रानी दत्ता ने मुंह पर जड़ दिया था जोरदार तमाचा, याद आया पुराना कारनामा

Aamir khan recalls his ex wife reena dutta slapping him: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर आमिर खान (Aamir khan) वैसे तो कम ही पब्लिक एरिया में नजर आते हैं और इवेंट्स भी कम अटेंड करते हैं। वहीं पहली बार आमिर खान को द ग्रेट इंडियन कपिल शो में देखा गया था। इस शो में आकर उन्होंने कई किस्से शेयर किए। वहीं कुछ किस्से ऐसे भी थे जिसे सुन लोग हैरान रह गए। जी हां, आमिर खान ने शो में एक पुराना किस्सा साझा किया है। यह किस्सा उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता से जुड़ा हुआ है। आमिर खान के इस किस्से को सुन अच्चे अच्छों के होश उड़ गए हैं।
एक्स वाइफ ने मारा था थप्पड़
कपिल शर्मा के हालिया एपिसोड में आमिर खान से जब पूछा गया कि बतौर एक्टर आप लोगों के व्यवहार को नोटिस करते हैं। इसपर आमिर खान रिएक्शन देते हुए कहते हैं कि अजीब परिस्थितियों में ऐसा होता है। मैं एक अंदाजा देना चाहूंगा कि मैंने क्या फील किया था। यह वो दिन था जब बेटे जुनैद का जन्म होने वाला था और रीना जी को प्रसव पीड़ा होने लगी थी। हम अस्पताल में थे और एक अच्छे पति होने के नाते मैंने उन्हें सांस लेने के लिए एक एक्सरसाइज बताई। उन्हें जैसे ही दर्द तेज होता मैं उन्हें शांत करने की कोशिश करता, लेकिन इतने में ही उन्होंने थप्पड़ मार दिया और कहा बकवास बंद करो। रीना जी उस दिन बहुत दर्द में थीं। उन्होंने मेरा हाथ भी काट लिया था।
गुस्से में इंसान कैसा हो जाता है
आमिर खान आगे कहते हैं कि इसके बाद मुझे एहसास हुआ था मेरे आसपास क्या चल रहा है। फिर मैंने एक बात नोटिस की थी कि जब कोई इंसान दर्द में होता है। जैसा कि प्रसव के दौरान महिलाओं को होता है वह अजीब - अलग दर्द होता है। मैंने इसकी कोई योजना नहीं बनाई थी यह बस मेरे साथ हुआ था। रीना जी के चेहरे पर दर्द था। आमतौर पर जब कोई दर्द में होता है तो वह कैसा हो जाता है। मैंने यह बात रीना जी से तब शेयर की थी जब वह जुनैद को लेकर घर आ गई थीं। तब वह काफी गुस्से में थीं।


Click it and Unblock the Notifications











