The Great Indian Family: साल की दूसरी फैमिली एंटरटेनर लेकर आ रहे हैं विक्की कौशल, मजेदार ट्रेलर रिलीज

The Great Indian Family Trailer: बॉलीवुड में एक ओर जहां एक्शन फिल्मों का धमाका चल रहा है। दूसरी ओर कॉमेडी और फैमिली फिल्में दर्शकों का दिल जीत रही है। इस साल 'जरा हटके जरा बचके' जैसी बॉक्स ऑफिस हिट देने के बाद, विक्की कौशल अब अपनी अगली फिल्म के साथ तैयार हैं, जो है यशराज बैनर की "द ग्रेट इंडियन फैमिली"।
इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और कोई शक नहीं की यह काफी जबरदस्त फैमिली एंटरटेनर होने वाली है। विक्की कहते हैं, यह फिल्म भारतीय संयुक्त परिवारों की भावना का उत्सव है।
छोटे शहर की कहानी है द ग्रेट इंडियन फैमिली
विक्की ने कहा, "द ग्रेट इंडियन फैमिली एक साधारण, छोटे शहर की कहानी है जो आपके दिलों को छू जाएगी। भारत के हार्टलैंड पर बनी, यह उस अटूट बंधन की कहानी है जो परिवार के सदस्य एक-दूसरे के बीच शेयर करते हैं। यह दिखाता है कि परिस्थितियां किस तरह उस बंधन की कड़ी परीक्षा ले सकती हैं और परिवार के हर सदस्य के बीच इमोशनल जुड़ाव वास्तव में कितना स्ट्रान्ग है।"
फैमिली की भावनाओं का जश्न मनाएगी फिल्म
वह आगे कहते हैं, "हमारे संयुक्त परिवार अपनी पर्सनालिटी के कारण वास्तव में अद्वितीय हैं। जब हालात कठिन हो जाते हैं तो वे एक बड़ी ताकत बन सकते हैं और साथ ही वे काफी dysfunctional भी हो सकते हैं। ये फिल्म हमारे परिवारों की इसी भावना का जश्न है। मुझे उम्मीद है कि हर कोई इस भावना से जुड़ेगा और 22 सितंबर को हमें ढेर सारा प्यार देगा।"
विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन, सृष्टि दीक्षित, भुवन अरोड़ा, आशुतोष उज्जवल, भारती पेरवानी जैसे कलाकार भी हैं। इस पारिवारिक मनोरंजन फिल्म में विक्की के साथ मानुषी छिल्लर की जोड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications











